योग नहीं कर सकते तो साइकिल चलाना शुरू कर दीजिए, बीमारियों को भूल जाएंगे

कोई हमें साइकिल चलाने के लिए कहता है, तो हम साइकिल शब्द सुनकर हंस देते हैं और साइकिल को छोटी चीज समझकर नजर अंदाज करते हैं। लेकिन महंगी कार या बाइक के मुकाबले, साइकिल चलाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। कार या बाइक शरीर को बीमार करती है, साइकिल की सवारी सेहतमंद बनाए रखती है। 

योग नहीं कर सकते तो साइकिल चलाना शुरू कर दीजिए, बीमारियों को भूल जाएंगे

शोध कहता है 

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया का एक शोध कहता है कि साइकिल चलाना आसान व्यायाम है। साइकिल चलाने से शारीरिक श्रम करना पड़ता है, जिससे शरीर में पसीना आता है और हानिकारक तत्व शरीर से बाहर निकलते हैं। यह वजन कम करने का भी सबसे अच्छा तरीका है। शोधकर्ताओं का कहना है कि जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें रोजाना आधा घंटा साइकिल चलानी चाहिए। इससे वजन कंट्रोल होता है। साइकिल चलाने से इंसुलिन बनाने वाले सेल्‍स अधिक सक्रिय होते हैं। 

अगर वैक्सिंग के दर्द से बचना चाहती हैं लड़कियां तो अपनाये ये उपाय

नहीं होंगे बीमार 

अगर आप रोजाना कुछ समय के लिए साइकिल चलाते हैं, तो इससे शरीर में रक्त प्रवाह अच्छा रहता है और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन भी मिलती है। यह ब्लड प्रेशर, दिल संबंध्‍ाी बीमारी, डायबिटीज, अवसाद आदि समस्याओं को भी दूर करता है। साइकिल चलाना पैरों का भी अच्छा व्यायाम है, इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं व पैरों में दर्द भी दूर होता है। 

रोजाना साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, जो लोग नियमित रूप से साइकिल चलाते हैं, उन्‍हें नींद भी अच्छी आती है व पूरा दिन मूड भी फ्रेश्‍ा बना रहता है।

शरीर रहेगा फिट

शरीर को फिट रखने के लिए हम कई तरह के उपाय करते हैं, जिम में पैसा और पसीना दोनों बहाते हैं, लेकिन सही फिटनेस नहीं मिल पाती। विशेषज्ञों की मानें, तो शरीर को फिट रखने के लिए सबसे अच्छा और आसान व्यायाम है साइकिल चलाना। यह शरीर तो चुस्त रखता ही है, बीमारियों का खतरा भ्‍ाी कम करता है। 

यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन का एक शोध कहता है कि साइकिल चलाने से हमारा मानसिक स्वास्‍थ्य सही रहता है। साइकिल चलाने से दिमाग में सिरोटोनिन, डोपामाइन व फेनिलइथिलामीन जैसे रसायनों का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे तनाव कम होता है और हमें खुशी का एहसास होता है। यदि घुटनों या जोड़ों की समस्या है, तो साइकिल चलाने से इसमें आराम मिलता है।
 
डॉक्टर कहते हैं
साइकिल चलाना बेहद अच्छा व्यायाम है। इससे वजन कम होता है, फिटनेस बनी रहती है। साइकिल चलाने से शरीर को स्फूर्ति मिलती है। रोजाना साइकिल चलाने से दिल संबंधी बीमारी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, अवसाद जैसी बीमारियों में भी राहत मिलती है।  “योग नहीं कर सकते तो साइकिल चलाना शुरू कर दीजिए, बीमारियों को भूल जाएंगे- “कोई हमें साइकिल चलाने के लिए कहता है, तो हम साइकिल शब्द सुनकर हंस देते हैं और साइकिल को छोटी चीज समझकर नजर अंदाज करते”

Back to top button