अगर आप भी हैं मांगलिक तो शादी से पहले जरूर कर लें ये उपाय…

हमारे हिंदू धर्म में शादी से पहले लड़का और लड़की की कुंडली मिलाने का रिवाज है। कुंडली मिलाते वक्त राशि और गुणों के मिलान के साथ-साथ यह भी देखा जाता है कि कहीं लड़का या लड़की में कोई मांगलिक तो नहीं है। दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि अगर शादी से पहले मांगलिक दोष का निवारण न किया जाए तो शादी में अड़चन आती है।

शादी से पहले करें ये काम:

मांगलिक लड़की का विवाह किसी पेड़ या जानवर से करा दिया जाता है। हालांकि, शास्त्रों में पेड़ से विवाह की बात का जिक्र जरूर मिलता है, मगर किसी जानवर से इंसान का विवाह अनुचित है। 

इस विवाह विधि में पीपल के वृक्ष से कन्‍या का विवाह कर दिया जाता है। कन्या का यदि पीपल के वृक्ष से विवाह करा दिया जाए, तो उस पर से मंगल दोष टल जाता है।

अगर आप भगवान विष्णु की प्रतिमा से कन्‍या का विवाह करवाते हैं, तो ऐसा करने पर मंगल दोष खत्म हो जाता है। श्री विष्णु जी की सोने की प्रतिमा से कन्‍या का विवाह कराना सबसे लाभकारी होता है।

कुंभ विवाह अर्थात कलश से विवाह। कलश को भी भगवान विष्णु का ही रूप माना गया है। यदि कन्या मांगलिक है, तो आप उसका कुंभ विवाह करवा कर मंगल दोष को दूर कर सकते हैं। 

Back to top button