अगर आप भी सिक्किम जानें का प्लान बना रहे हैं तो जानें इन जगहों के बारे में..

गंगटोक- हिमालय की पहाड़ियों में बसा नॉर्थ ईस्ट का एक छोटा सा राज्य सिक्किम प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत और शांत जगह है। अगर आप आपाधापी की जिंदगी से कुछ समय निकालकर शांत और साफ वातारण में रहना चाहते हैं, तो जगह आपके लिए परफेक्ट है। कपल्स के लिए भी यह एक परफेक्ट हनीमून स्पॉट है।

यूं तो पूरा सिक्किम ही बेहद हसीन है और यहां घूमने के लिए कई जगह हैं। लेकिन अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, बर्फीली पहाड़ियों की गोद में, ठंडे पानी की झील के किनारे, बादलों के बीच एकांत में कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो कुछ जगहों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको मिस नहीं करना चाहिए।

जुलुक (ZULUK)

जुलुक समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक छोटा सा गांव है। यह पूर्वी सिक्किम में भारत-तिब्बत सीमा के पास एक नए टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित हो रहा है। छोटे और शांत गांव की तलाश कर रहे ट्रैवेलर्स या कपल्स की यह पहली पसंद हो सकती है। यहां से पूर्वी हिमालय पर्वत श्रृंखला और कंचनजंगा के अद्भुत दृश्य देखे जा सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए आप गंगटोक हवाई अड्डे से टैक्सी किराए पर ले सकते हैं और लगभग 3 घंटे की यात्रा करके यहां पहुंच सकते हैं। जुलुक की यात्रा में आपको 32 हेयरपिन मोड़ मिलते हैं, जिसकी खूबसूरती आपके दिलो दिमाग पर छाप छोड़ जाएगी।

यहां से 10-12 किलोमीटर की दूरी पर करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर थुंबी व्यू प्वाइंट है, जो फोटो खींचने के लिहाज से बेहद खास है। आप यहां से कंचनजंघा की चोटियों की विहंगम तस्वीर ले सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां कुपुप झील का शानदार नजारा भी देखने को मिलेगा। कुपुक झील को हाथी झील के रूप में भी जाना जाता है और इसे स्थानीय रूप से ‘बिटन चो’ के नाम से जाना जाता है। इसे सिक्किम की पवित्र झीलों में से एक माना जाता है।

दिलचस्प बात यह है कि इस गांव में कोई होटल नहीं है, फिर भी यह आपकी सबसे रोमांचक और आकर्षक यात्रा होगी। आप यहां स्थानीय लोगों के साथ रहें, जो आपके लिए उपयुक्त घरों की व्यवस्था करते हैं। यहां आप देख और महसूस कर पाएंगे कि सिक्किम के लोग कितने विनम्र और मिलनसार हैं। उनकी मेहमाननवाजी आपका दिल जीत लेगी। हल्की गर्मी का आनंद लेने के लिए अगस्त से सितंबर के महीनों में यात्रा करें, जबकि जनवरी से अप्रैल के दौरान बर्फबारी देखी जा सकती है। जुलुक चीन के काफी करीब है और पर्यटकों को यहां जाने के लिए परमिट लेना पड़ता है।

jagran

त्सोमगो झील (TSOMGO LAKE)

गंगटोक से 40 किमी की दूरी पर स्थित त्सोमगो झील सिक्किम की सबसे अच्छी रोमांटिक जगहों में से एक है। त्सोमगो झील का नाम भारत में सबसे अधिक ऊंचाई वाली झीलों में सबसे ऊपर है। 12,400 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह पहुंचने पर आप अवाक रह जाएंगे। यहां बर्फ से ढकी चोटियां और हरी भरी वादियों का नजारा दिखाई देता है। त्सोमगो झील को चांगु झील के नाम से भी जाना जाता है। इस झील के चारों ओर फैली बर्फीली पहाड़ियों के गिरते प्रतिबिंब इस झील को और भी जादुई रूप देते हैं। जैसे-जैसे मौसम बदलता है, वैसे-वैसे इस झील का रंग भी बदलता है।

यह झील आपको सर्दी के मौसम में जमी हुई मिल जाएगी और वसंत के महीने में झील के किनारों पर खिले रंग-बिरंगे फूल त्सोमगो झील की खूबसूरती को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। त्सोंगमो झील में रंग-बिरंगे सजे हुए याक और खच्चरों की सवारी करना न भूलें। इस झील के पास कई चाय के स्टॉल हैं जहां आपको खाने-पीने की चीजें भी मिल जाएंगी। इसके साथ ही आप यहां घूमने के लिए स्नो शूज और गम बूट्स भी ले जा सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि सिक्किम में त्सोंगमो लेक में घूमने के लिए पर्यटकों के पास परमिट होना अनिवार्य है।

jagran

पेलिंग (PELLING)

इसी के साथ अगर आप एडवेंचर एक्टिविटी करना पसंद करते हैं तो पेलिंग आपके लिए बेस्ट साबित होगी। गंगटोक से पेलिंग की दूरी 140 किलोमीटर है जो 6800 फीट की ऊंचाई पर घने जंगलों से घिरा हुआ है। जहां आप माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रेकिंग, कयाकिंग, रिवर राफ्टिंग जैसी डेयरिंग एक्टिविटी का लुत्फ उठाया जा सकता है। इसके साथ ही पेलिंग के आसपास फैली हरी-भरी वादियां भी आपको शांति का अहसास कराएंगी। पेलिंग मन के ध्यान के लिए भी एक बेहतरीन जगह है। पेलिंग में घूमने के लिए कई जगह हैं जैसे स्काई वॉक पेलिंग, सांगचोएलिंग मठ, पेमयांग्स्ते मठ, रिम्बी झरना, सेवारो रॉक गार्डन जैसी जगहें है।

jagran

रवंगला (RAVANGLA)

सिक्किम के दक्षिण में 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसका नाम है रवंगला। यह जगह शहर की हलचल से दूर शांतिपूर्ण स्थानों में से एक है। सिक्किम में यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। पर्यटकों के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक, रवंगला, मैनम और तेंडोंग हिल के बीच एक रिज पर स्थित है, जहां से ग्रेटर हिमालय के सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। गंगटोक शहर से लगभग 63 किमी की दूरी पर स्थित रावंगला मनोरम पहाड़ी दृश्यों और हरी-भरी घाटियों से घिरा एक शांत स्थान है। यह छोटा सा शहर प्रकृति प्रेमियों को बेहद पसंद है।

jagran

रावंगला के रास्ते में स्थित बुद्धा पार्क की खूबसूरत हरियाली में अपना समय अवश्य व्यतीत करें। इस पार्क में भगवान बुद्ध की 130 फीट ऊंची प्रतिमा है। चारों तरफ फैले हरे-भरे लॉन पार्क को और भी आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा यहां चाय के बागान, गर्म पानी के झरने भी देखे जा सकते हैं। गर्म पानी के झरने में डुबकी लगाने का आनंद लें, टेमी टी गार्डन की यात्रा करें, पहाड़ियों की ढलानों पर स्थित चाय के बागानों से बड्ड का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। यहां आप हैंडमेड पेपर भी खरीद सकते हैं।

Back to top button