अगर आपके हो रहे हैं सफेद दाढ़ी-मूंछ तो अपनाएं ये 3 आसान उपाय

कुछ लोगों में समय से पहले ही दाढ़ी और मूंछ के बाल सफेद होने लगते हैं। इससे लोगों वे अपने साथियों के सामने उम्र दराज तो लगते ही हैं साथ ही उनका आत्मविश्वास भी कम होने लगता है। आपको बता दें कि दाढ़ी और मूछ के बाल सफेद होने के पीछे कई कारण होते हैं। लेकिन इनमें दो प्रमुख कारण हैं तनाव और नशा है।

If you are getting a white beard, then adopt these 3 easy steps

बताया जा रहा है कि शराब और शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा करने वाले पदार्थों के सेवन से बाल सफेद होने लगते हैं। बालों को काला रखने में शरीर में मौजूद मिलेनिन नामक तत्व मददगार होता है, और जब मिलेनिन की मात्रा कम हो जाती तो इंसान के बाल सफेद होने लगते हैं।

यह भी पढ़ें-  सावधान: अगर आप भी एक ही स्मार्टफोन लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे है तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी

यहां हम आपको तीन घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप दाढ़ी और मूछों के सफेद होते बालों से राहत पा सकते हैं-

If you are getting a white beard, then adopt these 3 easy steps

1- कड़ी पत्ते का पानी
एक कप पानी में कुछ कड़ी पत्ते डालकर तब तक उबालें जब तक आधा न हो जाए। पानी आधा होने के बाद उसे ठंडा करलें और छानकर पी लें। कुछ दिन तक रोजाना ऐसा करने से बाल काले करने में मदद मिलेगी।

2- आमला जूस
बालों को काला करने के लिए आमले का प्रयोग रामबाण है। आमले का जूस नियमित रूप से पीने से और आमला पाउडर मिला तेल बालो में लगाने से चमत्कारिक रूप से फायदा देखेंगे।

3- पुदीने की चाय
पुदीने की चाय में बालों को प्राकृतिक देने के सारे गुण मौजूद होते हैं तथा यही कारण है कि आपको इसका सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। पुदीने की चाय का सेवन करके मूछ के बालों की असली रंगत वापस मिलती है।

ध्यान दें-

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button