अगर आप भी दांतों के दर्द को झेल रहे हैं, तो ये घरेलू उपाय आपके आएंगे काम

आपने अक्सर लोगों को अक्ल दाढ़ के दर्द से कराहते हुए देखा होगा।  अक्ल दाढ़, जिसे अंग्रेजी में विजडम टूथ भी कहा जाता है,मुंह के ठीक पीछे के हिस्से में मोलर का तीसरा सेट होता है। आमतौर पर अक्ल दाढ़ वाले दांत व्यक्ति के 17 से 25 वर्ष की उम्र के बीच आते हैं। इन दांतों के आने पर व्यक्ति के मसूड़ों में सूजन, दांतों में दर्द और बेचैनी महसूस होती है। अगर आप भी दांतों के इस दर्द को झेल रहे हैं तो ये घरेलू उपाय आपकी समस्या दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

अक्ल दाढ़ के दर्द से राहत देंगे ये घरेलू नुस्खे-  
नमक के पानी से कुल्ला-

दांत के दर्द से राहत पाने के लिए नमक के पानी से कुल्ला करना सबसे अच्छा उपाय है। इससे अक्ल दाढ़ के दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है। इस उपाय को करने के लिए गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे करें। दिनभर में ऐसा 2 बार करें।  

लौंग का तेल-
लौंग का तेल एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। ये संक्रमण से बचाव करने में मदद करता है। इस उपाय को करने के लिए लौंग के तेल में रुई के टुकड़े को डुबोकर प्रभावित दांत के पास मसूड़ों पर लगाएं।

लहसुन- 
लहसुन एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुणों से भरपूर होता है, ज‍िससे मुंह के संक्रमण की समस्‍या से भी छुटकारा म‍िलता है। लहसुन के इस उपाय को करने के लिए लहसुन की कल‍ियों को पीसकर उसका पेस्‍ट अक्ल दाढ़ पर लगाएं। ऐसा करने से दर्द कम होता है। इसके अलावा आप लहसुन की कली को भी दांत में दबाकर रख सकते हैं। 

बर्फ की सिंकाई-
अक्ल दाढ़ के दर्द से राहत पाने के लिए कम से कम 15 मिनट बर्फ की सिंकाई करने पर दाढ़ के दर्द से पैदा हुई सूजन कम हो सकती है। 

Back to top button