अगर आप भी बालों को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं

Hair Care Tips जानकारों की मानें तो बालों के विकास के लिए स्कैप्ल का हेल्दी रहना जरूरी है। हेल्दी स्कैल्प रहने से बालों का विकास सही से होता है। इसके लिए तेल से अपने बालों की जरूर मालिश करें।

 बढ़ती उम्र में बालों की समस्या सामान्य बात है, लेकिन कम उम्र में असमय बालों की परेशानी चिंता का विषय है। असमय बालों के पकने और गिरने के कई कारण हैं। इनमें खराब दिनचर्या, गलत खानापन, बढ़ते प्रदूषण, हार्मोनल असंतुलन और तनाव प्रमुख हैं। जानकारों की मानें तो शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी से भी बालों की समस्या होती है। इसके लिए खानपान पर विशेष ध्यान दें। अगर आप भी बालों की समस्या से परेशान हैं और तेजी से बाल बढ़ाना चाहते हैं, तो इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं। आइए जानते हैं-

तेल से मालिश करें

जानकारों की मानें तो बालों के विकास के लिए स्कैप्ल का हेल्दी रहना जरूरी है। हेल्दी स्कैल्प रहने से बालों का विकास सही से होता है। इसके लिए तेल से अपने बालों की जरूर मालिश करें। बालों की मालिश करने से स्ट्रेस यानी तनाव कम होता है। साथ ही बालों को पोषण प्राप्त होता है। आप अपने बालों में सरसों, नारियल और बादाम का तेल लगा सकते हैं। हफ्ते में कम से कम दो बार बालों की मालिश जरूर करें।

पर्याप्त नींद लें

डॉक्टर हमेशा सेहतमंद रहने के लिए रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे तनाव में भी आराम मिलता है। साथ ही बॉडी फॉलिकल्स की मरम्मत होती है। इससे बालों का सही से विकास होता है।

शैंपू करें

धूल, मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण के चलते बालों का विकास रुक जाता है। इससे बालों की जड़ें भी कमजोर हो जाते हैं। इसके लिए स्कैल्प को बालों को साफ रखें। बालों को साफ रखने के लिए हफ्ते में दो दिन बालों को जरूर शैंपू करें। वहीं, हल्के हाथों से बालों की मालिश करें। इससे बालों की जड़ों को ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है।  

कंघी कर सोएं

सोने से पहले बालों को कंघी जरूर करें। इससे बालों में रक्त संचालन सही से होता है। आप बालों में तेल लगाने के बाद भी कंघी कर सकते हैं। वहीं, बालों के विकास के लिए संतुलित आहार लें।

Back to top button