अगर खाना है कुछ हेल्दी और लाइट, तो ‘इंस्टेंट ब्रेड डोसा’ है परफेक्ट ऑप्शन

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :
घोल की सामग्री
8 ब्रेड स्लाइस (किनारे निकाले हुए), 1/2 कप सूजी, 2 टेबलस्पून दही, 1 टेबलस्पून चावल का आटा, 1 टीस्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, 1.5 कप पानी, स्वादानुसार नमक

भरावन के लिए
काली सरसों, करी पत्ते, चना दाल, बारीक कटी प्याज के तड़के में उबले- मसले आलू भूनकर नमक मिलाकर भरावन तैयार करें।

अन्य सामग्री
आवश्यकतानुसार तेल, सर्व करने के लिए नारियल व टमाटर की चटनी

विधि :

ब्रेड स्लाइस को आधा कप पानी में भिगोकर रख दें।
कुछ देर बाद मिक्सी में घोल की बाकी सामग्री और भीगी हुई ब्रेड के टुकड़े डालकर बारीक पीस लें।
पकौड़े जैसा घोल तैयार होने पर गैस पर तवा गर्म करें और उस पर घोल फैलाकर सेंक लें। आवश्यकतानुसार तेल की मात्रा घटा या बढ़ा सकते हैं।
इस पर आलू रखें और डोसे की तरह रोल कर लें।
तैयार है इंस्टेंट ब्रेड डोसा, इसे नारियल चटनी और टोमैटो सर्व के साथ सर्व करें।
टिप्स- इसे नॉर्मल डोसे से थोड़ा मोटा तैयार करना चाहिए।

Back to top button