अगर आपकी हथेली में भी ये निशान हैं, तो आप अपने जीवन में एक दिन जरूर धनवान बनेंगे..

सनातन धर्म में हस्त रेखा शास्त्र का विशेष महत्व है। हस्त रेखा शास्त्र से व्यक्ति विशेष के जीवन की पूरी जानकारी मिल जाती है।

ज्योतिषियों की मानें तो कुछ लोगों की हथेली में विशेष रेखाएं और निशान होते हैं। जिन लोगों की हथेली में ये निशान होते हैं। उन पर शिवजी की कृपा रहती है। उनकी कृपा से जातक को जीवन में सारे सुख प्राप्त होते हैं।
– हस्तरेखा विशेषज्ञों की मानें तो जिन जातकों की हथेली में ध्वज का निशान होता है। उन लोगों पर देवों के देव महादेव की विशेष कृपा रहती है। ऐसे जातकों को शिवजी की कृपा से जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।
– अगर आपकी हथेली में अर्धचंद्र बना है, तो भोलेनाथ की कृपा से सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण हो जाएंगी। देवों के देव महादेव, चंद्रमा को अपने सिर पर धारण किए हैं। चंद्रमा, मन का कारक होता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से खूबसूरत जीवनसाथी प्राप्त होता है।
– हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में मस्तिष्क अथवा भाग्य रेखा पर त्रिशूल का निशान होता है, उन्हें महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे लोगों को जीवन में मन मुताबिक सफलता प्राप्त होती है। ये लोग ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। अगर आपकी हथेली में त्रिशूल का निशान है, तो जीवनभर भोलेनाथ की कृपा आप पर बरसेगी।
– हथेली में पालकी का निशान होना भी बेहद शुभ होता है। अगर आपकी हथेली में भी पालकी के निशान हैं, तो आप भाग्यशाली हैं। आप को शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त है। उनकी कृपा से आपको जीवन में किसी चीज की कभी कोई कमी नहीं रहेगी। ऐसे लोगों को शिवजी की पूजा अवश्य करनी चाहिए।