नौकरी के लिए ईमेल से किया था आवेदन, केवल 3 मिनट में आया ऐसा जवाब, आवेदक के उड़े होश

नौकरियों के लिए आवेदन करना अक्सर तनावपूर्ण होता है. इसलिए जब आपको तुरंत अस्वीकृति मिलती है तो यह निराशाजनक हो सकता है. अपने सीवी को बेहतरीन बनाने, कवर लेटर को बारीकी से जांचने, आदि हर चीज़ पर बहुत अधिक ध्यान देकर लोग आवेदन देते हैं और उम्मीद करते हैं उनके आवेदन पर गंभीरता से विचार किया जाएगा. लेकिन एक आवेदक का दावा है क्योंकि उसे ईमेल भेजने के केवल तीन मिनट बाद ही उनका आवेदन खारिज कर दिया गया.

रेडिट पर निराश उम्मीदवार ने कहा कि उसने नेशनल ग्रिड में नौकरी के लिए कवर लेटर लिखने में घंटों लगाए, लेकिन बॉट ने उसे स्वचालित रूप से खारिज कर दिया. उसने यूके स्थित ऊर्जा कंपनी के दो ईमेल की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मुझे यूके में मौजूदा नौकरी बाजार पसंद है.” पहली तस्वीर एक स्वचालित पुष्टिकरण पत्र लगती है, जिसमें उम्मीदवार को उसकी रुचि और संपर्क के लिए धन्यवाद दिया गया है.

लेकिन इसके तीन मिनट में ही एक और ईमेल आया. पहले जवाब में 10.37 के टाइमस्टैंप के साथ लिखा था, “हम आवेदनों की समीक्षा कर रहे हैं और अगले 14 दिनों के भीतर संपर्क करेंगे.” लेकिन फिर 10.40 पर एक और मेल आया जो आवेदक के लिए बुरी खबर थी.

इसमें कहा गया, “इस भूमिका के लिए आपके आवेदन के लिए धन्यवाद. सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद, हमने फैसला किया है कि हम आपके आवेदन को आगे नहीं बढ़ाएंगे. नेशनल ग्रिड करियर में आपकी रुचि के लिए धन्यवाद.” इस चौंकाने वाली तेजी से अस्वीकृति ने सोशल मीडिया पर लोगों में बहुत ज्यादा गुस्सा भर दिया जो उनकी प्रतक्रियाओं से जाहिर हुआ. कई लोगों ने भी दावा किया कि उनके साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था.

एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “मैं एचआर में काम करता हूं और अतीत में मैंने भर्ती भी की है… हमारे पास एक नियम था कि हम केवल दो सप्ताह के बाद अस्वीकृतियां भेजते थे, इससे पहले कभी नहीं और कभी शुक्रवार को नहीं. तुरंत खारिज कर दिया जाना विनाशकारी है.” वहीं कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि एआई और कीवर्ड मिलान भी यहां चलन में हो सकता है, एक व्यक्ति ने लिखा, “आपके कवर लेटर में स्पष्ट रूप से वे खास शब्द नहीं थे जो वे चाहते थे.” वहीं नेशनल ग्रिड ने व्यक्ति की घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

Back to top button