अगर गर्भावस्था के दौरान ज्योतिष में बताई गई कुछ बातों को नजरअंजाद किया जाता है तो इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है

हर मनुष्य की यही इच्छा होती है कि उसकी संतान स्वस्थ और गुणवान पैदा हो। इसके लिए गर्भावस्था के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर गर्भावस्था के दौरान ज्योतिष में बताई गई कुछ बातों को नजरअंजाद किया जाता है तो इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

कमरे में लगाएं श्रीकृष्ण की तस्वीर

गर्भवती महिला को अपने कमरे में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की तस्वीर या मूर्ति रखनी चाहिए। गर्भावस्था के दौरान श्रीकृष्ण की तस्वीर देखने से महिला का मन प्रसन्न रहता है। साथ ही पैदा होने वाली संतान भी सुंदर होती है।

घर में लगाएं मोर पंख

होने वाले बच्चे को नकारात्मक शक्तियों से बचाने के लिए घर में मोर पंख रखना भी शुभ माना जाता है। साथ ही पूरे घर में पीले चावलों से छिड़काव करना चाहिए। ज्योतिष में पीले चावलों को शुभ माना गया है।

इस उपाएं से नकारात्मकता रहेगी दूर

गर्भवती महिला को अपने पास तांबे या लोहे की चीजें रखनी चाहिएं। जिससे नकारात्मक शक्तियां मां और बच्चे से दूर रहती हैं। गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला के कमरे में सफेद और हल्के रंगों का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। हल्के रंगों से मन व सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

भूलकर भी न करें ये काम

पूरी गर्भावस्था के दौरान पति व पत्नी दोनों को ही दक्षिण दिशा की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार इसे अशुभ माना गया है। दक्षिण दिशा में सिर रखकर सोना चाहिए। न ही गर्भवती महिला को बाल खुले रखकर सोना चाहिए।

Back to top button