ICICI बैंक को लगाया 93 लाख का चूना, श्रम मंत्रालय का बताया कर्मचारी

नई दिल्ली: एक जाने माने निजी बैंक को 17 व्यक्तियों ने खुद को श्रम मंत्रालय के कर्मचारी बताकर 93.80 लाख रुपये का चूना लगा दिया. पुलिस ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक के एक कर्मचारी की शिकायत पर अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया है.
आरोपियों ने 2016 में मंत्रालय के फर्जी पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज दिखाकर बैंक से 93.80 लाख रुपये का ऋण लिया. जब इस धोखाधड़ी का पता चला तब बैंक ने आतंरिक जांच की.
बुलेट ट्रेन के आने से भारत के सीमेंट कारोबार को मिलेगी ‘स्पीड’
जांच में पाया गया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऋण लिया गया. उसके बाद बैंक के कर्मचारी पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.





