ICC टी-20 रैंकिंग: कुलदीप यादव दूसरे नंबर पर पहुंचे, कोहली को नुकसान

‘चाइनामैन’ कुलदीप यादव आईसीसी टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि भारत दो रैंकिंग अंक कटने के बावजूद टीम रैंकिंग में पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ICC टी-20 रैंकिंग: कुलदीप यादव दूसरे नंबर पर पहुंचे, कोहली को नुकसानICC टी-20 रैंकिंग: कुलदीप यादव दूसरे नंबर पर पहुंचे, कोहली को नुकसान

कुलदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वन-डे में 26 रन देकर दो विकेट लिए। भारत वो मैच चार रन से और सीरीज 1-2 से हार गया। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान तालिका में पहले स्थान पर हैं।

शीर्ष दस में भारत का कोई और गेंदबाज नहीं है। कुलदीप के स्पिन जोड़ीदार युजवेंद्र चहल छह पायदान गिरकर 17वें स्थान पर है जबकि भुवनेश्वर कुमार 18वें स्थान पर बने हुए हैं। बल्लेबाजों में भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा तीन पायदान चढ़े और केएल राहुल तीन पायदान गिरे हैं। 

पाकिस्तान के बाबर आजम शीर्ष पर हैं। रोहित सातवें और राहुल दसवें जबकि शिखर धवन 11वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर रहे विराट कोहली चार पायदान गिरकर जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाजा के साथ संयुक्त 19वें स्थान पर हैं। 

लेग स्पिनर क्रुणाल पांड्या 39 पायदान चढ़कर करियर की सर्वश्रेष्ठ 58वीं रैंकिंग पर हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन एक पायदान चढ़कर 12वें, रॉस टेलर सात पायदान चढ़कर 51वें और टीम सीफर्ट 87 पायदान की छलांग लगाकर 83वें स्थान पर हैं। 

Back to top button