ICAR में जूनियर रिसर्च फेलो के रिक्त पद है खाली, इस दिन होगा इंटरव्यू

अगर आप बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के आधार पर नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में जूनियर रिसर्च फेलो के रिक्त पद पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो उम्मीदवार इस नौकरी को पाने की योग्यता रखते हैं वे 2 मार्च 2019 को संबंधित दस्तावेजों सहित कार्यालय में इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। नौकरी से संबंधित प्रमुख विवरण और जानकारियां इस प्रकार हैं …
कुल रिक्त पदों की संख्या :- एक
पद का नाम :- जूनियर रिसर्च फेलो
वेतन :- 25000– 28000/- रूपए प्रतिमाह
शैक्षणिक योग्यता :-
जो उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं उनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान से M.Sc की डिग्री होनी आवश्यक है।
आयु सीमा :-
जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहता है उनकी आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
पानी के ये टोटके करके कोई भी व्यक्ति बन सकता है धनवान और खुशहाल
चयन प्रक्रिया :-
आवेदनकर्ताओं में से योग्य उम्मीदवार का चयन साक्षात्कार और अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन :-
जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे फार्म के साथ संबंधित दस्तावेज संलग्न कर 2 मार्च को इंटरव्यू के लिए कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
पता :-
Division of Entomology
ICAR-Indian Agricultural Research Institute,
New Delhi 110012





