बेहद सस्ते स्पीकर्स के साथ अपने सफर को दें अलग अंदाज

अगर आप सफर के दौरान म्यूजिक सुनने के शौकीन हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. इलेक्ट्रॉनिक गुड्स बनाने वाली कंपनी आईबॉल ने नए स्टाइलिश पोर्टेबल स्पीकर्स लॉन्च किए हैं.
इन स्पीकर्स को 799 और Rs.1,099 रुपए की प्राइसरेंज में पेश किया गया है. इनके नाम iBall Musi Dangle और iBall Musi Square रखे गए हैं.

ये भी पढ़े: सिर्फ एक सिम में इंटरनेट पैक रिचार्ज कराओ और 10 फोन में 4जी चलाओ
कस्टमर्स इन स्पीकर्स को दो बेहतरीन शेड्स ब्लैक और ब्राउन में खरीद सकते हैं.इन्हें भारतीय बाजारों में आसानी से किसी भी रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है.
फीचर्स की बात करें तो यूजर्स इसे गले में टांग सकते है और गानों का लुत्फ ले सकते हैं.इसके पॉवरफुल 3W स्पीकर आपको बेहतरीन साउंड क्वालिटी देते हैं. इतना ही नहीं साथ ही यह स्पीकर्स मायक्रोफोन के साथ आते है, जिससे यूजर्स कॉल्स कर और रिसीव कर सकते हैं. साथ ही रिडाईल और रिजेक्ट कॉल्स का भी ऑप्शन मिलता है.
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसे किसी भी ब्लूटुथ डिवाइस ऑडियो केबल और मायक्रो-यूएसबी चार्जिंग केबल के जरिए इसे कनेक्ट किया जा सकता है जिसकी रेंज 10 मीटर्स तक हो. यूजर्स को इसमें डॉयरेक्ट म्यूजिक प्लेबैक की भी सुविधा मिलती है. माइक्रो-एसडी स्लॉट के जरिए आप इसकी मेमोरी एक्सपेंड भी कर सकते हैं.





