मिल गईं 2 ऐसी दुनिया, जहां है एलियंस का राज!

दो ऐसी दुनिया मिल गई हैं, जहां एलियंस का राज हो सकता है, वे हम से ‘अरबों साल आगे हैं’ और इतने ताकतवर हैं कि इंसानों का सफाया भी कर सकते हैं. एक स्पेस एक्सपर्ट ने ये शॉकिंग दावा किया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि दो बाह्य ग्रहों (Exoplanets) पर एलियंस हो सकते हैं. हमें इसकी जांच करनी चाहिए इससे पहले कि वे हमें मिटा देने की धमकी दें.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, कार्डिफ यूनिवर्सिटी (Cardiff University) की प्रोफेसर जेन ब्रीव्स (Jane Breaves) का मानना है कि हमारी अपनी गैलेक्सी में कम से कम दो अन्य दुनियाएं हो सकती हैं, जो 70 और 110 प्रकाश वर्ष (light-years) दूर तारों की परिक्रमा कर रही हैं, जहां एलियंस (Aliens hidden in space) छिपे हो सकते हैं. जेन ब्रीव्स कहती हैं कि वे ग्रह पृथ्वी से कहीं अधिक पुराने हैं.
एलियन आर्मागेडन की कगार पर हैं हम
उन्होंने चेताते हुए आगे कहा है कि हम अलौकिक प्राणियों (Extraterrestrials) के कारण एलियन आर्मागेडन (Alien Armageddon) के कगार पर हो सकते हैं, जो हमसे अरबों साल अधिक एडवांस्ड हैं और शायद हमें मिटाने के लिए तैयार हैं. बता दें कि ‘आर्मागेडन’ (Armageddon) शब्द का मतलब बाइबिल के अनुसार, उस जगह से है जहां दुनिया के अंत में अच्छाई और बुराई के बीच अंतिम लड़ाई लड़ी जाएगी.
वहां पृथ्वी से पहले का हो सकता है जीवन
जेन ब्रीव्स ने मेलऑनलाइन को बताया, ‘ये तारे सूर्य से बहुत पुराने हैं (लगभग 8 अरब वर्ष पुराने), जिसका अर्थ है कि किसी भी ग्रह को कम रेडियोएक्टिव होने का समय मिला है.’ उन्होंने कहा कि यह ‘जल्द से जल्द पता लगाने लायक’ है कि क्या ये चट्टानी दुनियाएं (Rocky Worlds) वास्तव में मौजूद हैं, और यदि वे मौजूद हैं, तो वहां जीवन की ‘पृथ्वी से पहले की तारीख हो सकती है’ की संभावना है.’





