खुलकर हंस-रो नहीं सकती लड़की, बीमारी देख डॉक्टर भी हैरान!

आपने दुनिया में ऐसे तमाम लोगों के बारे में पढ़ा होगा, जिन्हें अजीबोगरीब चीज़ों से एलर्जी होती है. कोई धूप में निकलने से एलर्जी का शिकार हो जाता है तो किसी को मिर्च सूंघने से एलर्जी हो जाती है. कुछ लोगों को ठंड से इतनी भयानक एलर्जी होती है कि उनका जीवा मुश्किल हो जाता है. आपको इन सबसे अलग एक ऐसी लड़की से मिलवाएंगे, जिसे किसी और चीज़ से नहीं बल्कि खुद से ही एलर्जी है.
हंसना-रोना तो हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा है लेकिन सोचिए अगर किसी को ऐसी स्थिति में भी एलर्जी या दर्द महसूस होने लगे तो उसकी हालत क्या होगी? इस लड़की को यही दिक्कत है कि वो अलग हंस या रो ले या फिर उसका रोने का मन भी करे, तो उसे ऐसी जलन होने लगती है, मानो किसी ने उस पर एसिड डाल दिया हो.
अपने आपसे है लड़की को एलर्जी
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक बेथ सैंग्रिडेस नाम की लड़की इंग्लैंड के केंट में रहती है. 20 साल की बेथ को दिक्कत ये है कि उसके शरीर पर कोई भी चीज़ रिएक्ट कर जाती है, यहां तक कि उसके अपने इमोशन भी. अगर वो ज्यादा हंस या रो ले, तो लगता है कि उसकी त्वचा को किसी ने जला दिया है. ये जलन काफी दर्दनाक होती है और स्किन लाल होकर पपड़ीदार बनने लगती है. डॉक्टर भी उसकी इस हालत को देखकर दंग है. जब बेथ की उम्र 15 साल थी, तो उसे पहली बार ये दिक्कत हुई.
ज़िंदा जलने जैसा होता है दर्द
बेथ बताती है कि उसे लगता है कि उसकी त्वचा झुलस रही है और कोई उसे ज़िंदा ही जला रहा है. इतना कम था, जो उसे पोस्टुरल टैचीकार्डिया सिंड्रोम भी हो गया, जिसमें चक्कर, बेहोशी, घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत होती है. हालांकि बेथ को इससे ज्यादा दिक्कत अपनी एलर्जी से होती है. वो अगर कोई चीज़ सूंघ भी ले, तो उसकी सांसें रुकने लगती है. पास्ता के अलावा को जल्दी कुछ खाना ट्राई नहीं करती है. कई बार तो उसके चेहरे को देखकर लोग डर भी जाते हैं.





