खाने में करते हैं आनाकानी, तो अब हो जाए सावधान…

खाना खाना सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है इससे न केवल शरीर को एनर्जी मिलती है बल्कि शरीर चुस्त दुरुस्त भी रहता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग वेट बढ़ने के डर की वजह से खाना खाना स्किप कर देते हैं अगर आप भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि ऐसा करना सेहत पर भारी पड़ सकता है।

खाने में करते हैं आनाकानी, तो अब हो जाए सावधान...

ब्लड शुगर लेवल घटने लगता है

जो भी खाना खाते है आपका शरीर उसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदल देता है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। लेकिन जब आप भूखे रहते हैं या फिर भर पेट खाना नहीं खाते तो ब्लड शुगर लेवल कम होने लगता है और सिर में दर्द और थकान जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

डाइजेशन सिस्टम पर पड़ता है खराब असर

खाना पेट में मौजूद एसिड के संपर्क में आने के कारण पचता है लेकिन खाना कम खाने की वजह से ये एसिड डाइजेशन सिस्टम पर खराब असर डालता है और एसिडिटी होने लगती है।

हो सकती है कब्ज की समस्या

खाना खाने से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं लेकिन न खाने की वजह से शरीर में मुख्य रुप से फाइबर की कमी होने लगती है। फाइबर की कमी होने से आपको कब्ज की समस्या होने लगती है और फ्रेश होने में दिक्कत होती है।

नींद में कमी

भरपेट खाना ना खाने की वजह से शरीर को एनर्जी ग्लूकोज की बजाय मौजूदा फैट को बर्न करके मिलती है। ऐसे में इंसुलिन लेवल कम हो जाता है और ओरेक्सिन नाम का हार्मोन का स्त्राव बढ़ जाता है जिसके आपको अस्थाई एनर्जी मिलती है और नींद में कमी आ जाती है।

Back to top button