हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद किराया स्पेशल 5 से दौड़ेगी, पैसेंजर्स को मिलेगी राहत

जयपुर। रेलवे ने सर्दियों में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद (8 ट्रिप) किराया स्पेशल रेलसेवा का संचालन करने का फैसला लिया है। ट्रेन नंबर 02731 हैदराबाद-जयपुर किराया स्पेशल पांच जनवरी से 23 फरवरी तक हैदराबाद से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 16:25 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 6:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। जानिए और इस बारे में ….हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद किराया स्पेशल 5 से दौड़ेगी, पैसेंजर्स को मिलेगी राहत

– उत्तर-पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ प्रवक्ता कमल जोशी ने बताया कि ट्रेन नंबर 02732 जयपुर-हैदराबाद किराया स्पेशल सात जनवरी से 25 फरवरी तक जयपुर से प्रत्येक रविवार को दोपहर 14:35 बजे रवाना होकर मंगलवार को मध्यरात्रि 2:00 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: शूटिंग चैंपियनशिप में 8 गोल्ड मेडल जीतकर मेहुली घोष ने बनाया रिकॉर्ड

– इस ट्रेन के संचालन से अजमेर, चित्तौडगढ, भीलवाड़ा, रतलाम, भोपाल जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। ट्रेन में 1 सैकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 10 स्लीपर, 3 सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे।

Back to top button