पत्नी ने अवैध संबंधों से रोका तो पति ने घोंट दिया बेटी का गला
चंडीगढ़। पति के किसी और युवती के साथ अवैध संबंध थे। पत्नी बार-बार उसे एेसा करने से मना करती थी। गत रात्रि भी दोनों में इसको लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए पति ने अपनी तीन वर्षीय बेटी को पकड़ा और उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के मुताबिक उसका पति नशा भी करता है। गत दिवस जब उसने उसके अवैध संबंधों का विरोध जताया तो उसने बेटी को मार दिया। जब उसने इस संबंध में अपने सास-ससुर को बताया तो उन्होंने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।





