लहरागागा. गांव गंढूआं में 18 अगस्त को लापता हुए 50 साल के भोला सिंह के केस को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। भोला सिंह लापता नहीं हुआ था बल्कि उसका कत्ल किया गया था। कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी गुरमीत कौर ने प्रेमी बलवीर सिंह भीरा से मिलकर 5 और 6 अगस्त की रात को किया था। यही नहीं लाश को आरोपियों ने घर में बने गटर में दबा दिया था। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पुलिस को पति के लापता होने की 18 अगस्त को छूठी शिकायत दर्ज करवा दी गई थी।
ये था मामला…
पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर भोला सिंह की तलाश शुरू कर दी। 17 अगस्त को भोला सिंह की मां ने पुलिस को जब बताया कि उन्हें अपनी बहू पर ही शक है तो पुलिस ने गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में गटर से लाश बरामद की गई है। पुलिस ने गुरमीत को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका प्रेमी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।