पति की दादी छोड़ गईं दुनिया, अंतिम संस्कार में पहुंची बीवी

किसी रिश्तेदार का इस दुनिया से छोड़कर जाना हर किसी के लिए बेहद दुख की बात होती है और इस दुख की घड़ी में इंसान चाहता है कि उसके अंतिम संस्कार में शामिल हो और बाकी के परिवार के साथ मिलकर जाने वाले को अंतिम विदाई दे. अंतिम संस्कार का माहौल कैसा होता है, ये तो आप जानते ही होंगे. पर शायद हर जगह एक जैसा नहीं होता है. एक लड़की जब अपने पति की दादी के अंतिम संस्कार (People dance on funeral Ghana viral video) पर पहुंची तो उसे काफी हैरानी हुई. वो इसलिए क्योंकि अंतिम संस्कार में लोग रोना-धोना नहीं कर रहे थे, बल्कि डांस फ्लोर पर नाच रहे थे, हंसते-खिलखिलाते नजर आ रहे थे.

इंस्टाग्राम यूजर हिलरी (@hilaryabban) ने हाल ही में एक वीडियो अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है जिसमें वो अपने पति की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होते नजर आ रही हैं. उनके पति घाना (Girl attend Ghana funeral video) के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि वो पहली बार पति के साथ घाना के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं जो पति की दादी का था. उन्होंने बताया कि लोग डांस कर के जश्न मनाते हैं और मरने वाले को श्रद्धांजलि देते हैं.

अंतिम संस्कार में नाचते दिखे लोग
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग डांस फ्लोर पर नाच रहे हैं. काफी भीड़ है और कुछ लोग अगल-बगल बैठे भी हुए हैं. लोगों ने हाथ में रुमाल जैसा कपड़ा पकड़ा है जिसे वो हिलाकर डांस कर रहे हैं. हिलरी भी उनके साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. जिस महिला की मौत हुई, उसके पति, यानी हिलरी के पति के दादा भी सबके बीच नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 9 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि अंतिम संस्कार चाहे जैसा हो, उसे बेहतरीन अनुभव तो नहीं कहा जा सकता. एक ने कहा कि जब मरने वाला 80 साल से ज्यादा जी जाता है, तब उसके मरने पर ऐसा जश्न होता है क्योंकि वो जिंदगी को पूरी तरह से जीकर मरता है. एक ने कहा कि लोग इस अंतिम संस्कार में बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

Back to top button