राजस्थान: पति ने प्रेग्नेंट पत्नी पर किए कई वार, आंतें भी आ गईं बाहर

राजस्थान. यहां के ताजपुर रोड एक व्यक्ति पर अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार पति ने चाकू से पत्नी पर इतने वार किए कि उसकी आंतें बाहर आ गईं। आरोपी की तलाश की जा रही है।
राजस्थान: पति ने प्रेग्नेंट पत्नी पर किए कई वार, आंतें भी आ गईं बाहर

क्या है पूरा मामला…

मृतका की पहचान प्रियंका के तौर पर की गई है। उसकी शादी 30 जनवरी 2015 को मदनमोहन जांगिड़ से हुई थी। वारदात वाले मकान में किराए पर रहने वाली मलूकी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात प्रियंका अपने कमरे में सो रही थी। पति मदनमोहन बाहर बरामदे में सो रहा था। वह आधी रात को पत्नी के कमरे में घुस गया और कुंडी लगा दी।

ये भी पढ़ें:- अभी-अभी: कानपुर में टला बड़ा रेल हादसा, एक ही ट्रैक पर आईं 3 ट्रेन…

इसके बाद कमरे से प्रियंका के चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। थोड़ी देर बाद मदनमोहन कमरे से भाग निकला। लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो प्रियंका लहूलुहान पड़ी थी। रात करीब 3 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कमरे में खून से सना एक चाकू और मोबाइल बरामद किया है।

Back to top button