#राजस्थान: गर्म तेल से झुलसकर ऐसे हुए हालात, पूरी चमड़ी ही आ गई बाहर
जयपुर। जयपुर के पास शाहपुरा के कस्बे के खातोलाई गांव में एक शादी समारोह के दौरान वहां लगा बिजली का ट्रांसफार्मर फट गया और वहां मौजूद महिलाओं पर इसका जलता हुआ तेल आ गया। इस घटना में बुधवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। वहीं 7 गंभीर घायलों का इलाज जारी है। घटना इतनी खौफनाक थी कि चपेट में आई महिलाओं की शिनाख्त तक नहीं हो पाई। इन पर ट्रांसफॉर्मर का गर्म तेल ब्लास्ट के रुप में गिरा था, जिससे इन लोगों की चमड़ी के साथ खाल निकल गई।

जानें पूरा मामला…
– दोपहर करीब 1 बजे भात कार्यक्रम चल रहा था। खोरी से भात भरने आए भतियों के लिए स्कूल के सामने स्वागत गेट पर स्वागत ओढ़नी ओढ़ाने के बाद महिलाएं गीत गाते हुए मकान के सामने लगे पांडाल में लौट रही थी।
– एकाएक पास में लगे थ्रीफेज ट्रांसफार्मर जलने लग गया और लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही ट्रांसफार्मर फट गया।
– इससे उसमें भरा गर्म ऑयल पास से गुजर रही महिलाओं पर गिर गया जिससे कई महिलाएं बच्चे झुलस गए।
– प्रेम देवी, आंची देवी, धोली देवी सहित एक बालक एक अन्य महिला बुरी तरह से झुलसने से मौके पर ही मर गए।
– हादसे में घायल लोगों को एसएमएस रेफर किया गया। वहां बुधवार तक मरनेवालों की सख्यां 14 हो गई।
इसे भी देखें:- अभी अभी: सरकार का बड़ा ऐलान, अब घर बैठे मात्र 200 रुपए में बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस
विधायक ने पांच दिन पहले चेताया था
– इस मामले में बिजली विभाग की गम्भीर लापरवाही सामने आई है। यहां 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है और उसे 11 हजार केवी की लाइन से सीधे जोड़ दिया गया है। बीच में कोई कटआउट या जंफर नहीं है। जब ट्रांसफार्मर फटा तो बिजली विभाग को सूचित भी किया गया, लेकिन लाइनमैन ने बीस मिनिट तक बिजली आपूर्ति नहीं काटी।
– शाहपुरा के स्थानीय विधायक फूलचंद भिण्डा का कहना है कि वे और पांच अन्य विधायक पांच दिन पहले बिजली कम्पनी के एमडी से मिले थे और उन्हें कहा था कि बिना कटआउट के ट्रांसफार्मर लगाने का यह प्रयोग काफी खतरनाक है और कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। ज्यादातर ट्रांसफार्मर ग्रामीण इलाकों में है और वहां लाइनमैन के पास दस्ताने तक नहीं होते।





