40 हजार कस्‍टमर हुए हैकर्स का शिकार

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट वन प्‍लस ने पुष्टि की है कि पिछले नवंबर से वर्तमान जनवरी के बीच जिन यूजर्स ने प्रोडक्‍ट खरीदे हैं, वे फ्रॉड से प्रभावित हुए हैं। पिछले दिनों इस वेबसाइट को कुछ गंभीर सुरक्षा संबंधी आरोपों का सामना करना पड़ा था। कुछ रेडिट यूजर्स ने दावा किया था कि वन प्‍लस की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदारी के बाद उनके क्रेडिट कार्ड का मिसयूज किसी फ्रॉड एक्टिविटी में हुआ है।

40 हजार कस्‍टमर हुए हैकर्स का शिकार

इसके बाद सिक्‍योरिटी टीम ने पेमेंट सिस्‍टम की जांच की और पुष्टि की और पाया कि सुरक्षा व्‍यवस्‍था का उल्‍लंघन हुआ है। वेबसाइट के प्रवक्‍ता ने कहा कि 40 हज़ार कस्‍टमर्स ने क्रेडिट कार्ड से बीच नवंबर से 11 जनवरी तक खरीदारी करके प्रोडक्‍ट खरीदे। कार्ड की डिटेल का मिसयूज करते हुए हैकर्स ने फ्रॉड को अंजाम दिया। अब कंपनी ने यूजर्स को अपने ट्रांजेक्‍शन और बैंक स्‍टेटमेंट को चेक करने को कहा है जो कि कंपनी के लिए नया है। प्रवक्‍ता ने ये भी कहा कि हमने प्रभावित सर्वर को अलग कर दिया है और संबंधित सिस्‍टम स्‍ट्रकचर को फिर से मज़बूत बना रहे हैं।

50 हजार अवैध फैक्ट्रियों पर गिरेगी गाज, बेकसूर मजदूरों की हो रही थी मौत

वन प्‍लस उन कस्‍टमर्स के लिए एक साल की क्रेडिट मॉनीटरिंग भी करेगा जो इस फ्रॉड का शिकार हुए हैं। वेबसाइट ने दावा किया है कि वे थर्ड पार्टी पेमेंट आर्गेनाइजेशन द्वारा संचालित पेमेंट ट्रांजेक्‍शन और क्रेडिट कार्ड की जानकारी स्‍टोर नहीं करते। वन प्‍लस ने अब क्रेडिट कार्ड पेमेंट सिस्‍टम को अपनी वेबसाइट से डिसेबल कर दिया है।

Back to top button