12वीं पास युवा इस कोर्स की मदद से ग्रेजुएशन में हासिल कर रहे लाखों का पैकेज

आज सोने और चांदी की नवई कीमतें जारी हो गई हैं। यह कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर तय होती है। आज सोने की कीमतों में तेजी आई है तो वहीं चांदी के दाम गिर गए हैं। ऐसे में आप अगर गोल्ड खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको एक अपने शहर के लेटेस्ट रेट को जरूर चेक करना चाहिए।
गोल्ड हुआ महंगा
शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 74 रुपये बढ़कर 60,796 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 74 रुपये या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 60,796 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 8,575 लॉट का कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.03 प्रतिशत बढ़कर 1,987.80 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया।
नरम हुई चांदी
शुक्रवार को चांदी की कीमतें 73,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 16,857 लॉट के कारोबार के साथ 73,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रहा।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी मामूली बढ़त के साथ 23.94 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
आपके शहर में क्या है गोल्ड की कीमत
गुड रिटर्न के मुताबिक खबर लिखे जाने तक सोने की स्पॉट कीमत विभिन्न शहरों में इस प्रकार है:
दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,840 रुपये है।
नोएडा में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,840 रुपये है।
मुंबई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,690 रुपये है।
चैन्नई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 62,180 रुपये है।
कोलकाता में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,690 रुपये है।
बेंगलुरु में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,690 रुपये है।
केरल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,690 रुपये है।
पटना में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,740 रुपये है।
सूरत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,740 रुपये है।
चंडीगढ़ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,840 रुपये है।
लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 61,840 रुपये है।





