Huawei फोन ने बिना परमिशन यूजर्स के फोन में इंस्टॉल कर दिया ये थर्ड पार्टी ऐप

चीन की हैंडसेट निर्माता और नेटवर्किंग कंपनी हुआवेई ने कुछ स्मार्टफोनों में यूजर्स को बिना बताए और उनकी परमिशन मांगे बिना ही फोन में GoPro Quik नाम का थर्ड पार्टी ऐप इंस्टॉल कर दिया।  एंड्रायड प्लानेट ने शुक्रवार को खबर दी कि हुआवेई के कुछ उपयोगकर्ताओं ने पाया कि उनके फोनों में अचानक खुद ही गोप्रो क्विक वीडियो ऐप इंस्टॉल हो गया। 
Huawei फोन ने बिना परमिशन  यूजर्स के फोन में इंस्टॉल कर दिया ये थर्ड पार्टी ऐपगोप्रो क्वीक नाम की यह ऐप GoPro Replay ऐप का अपग्रेडेड वर्जन है जो साल 2016 में गूगल प्ले स्टोर पर आई थी। यह एक मुफ्त वीडियो एडिटिंग टूल है जिसमें टेक्स्ट, कलर फिल्टर्स, स्लो मोशन, स्पीड इफेक्ट, ट्रांजिशन जैसे टूल्स दिए गए हैं। कंपनी ने सुझाव दिया है कि इस ऐप के फैक्ट्री एडिशन को रिसेट करें और उसके बाद अनइंस्टॉल कर दें।

हालांकि कंपनी ने इसपर अपनी सफाई भी पेश कर दी है। कंपनी ने ना सिर्फ इसे लेकर मांफी मांगी, बल्कि जांच करने का भी आश्वासन दिया है। हुआवेई नीदरलैंड के प्रवक्ता ने कहा, “यह इंस्टॉलेशन एक आंतरिक गड़बड़ी का नतीजा है।” 

 
Back to top button