एचपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर पदों पर भर्ती का किया एलान, 22 मई से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश में लगे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की ओर से असिस्टेंट डायरेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 जून 2024 तय की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार पात्रता की जांच अवश्य कर लें।
कैसे कर पाएंगे आवेदन
इस भर्ती में आवेदन शुरू होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर विजिट करना होगा और इसके बाद भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां आपको पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद अन्य डिटेल सही-सही भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। अंत में अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर देना है और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।
आयु सीमा
इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 25/ 30 वर्ष तय की गई है एवं अधिकतम आयु 52 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी श्रेणी एवं अन्य राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, बीसी ए, बीसी बी एवं सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा। हरियाणा राज्य के दिव्यांग अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।





