आईए जानें कैसा होगा आज देश ने मौसम का हाल…

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम पल-पल बदल रहा है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, दोपहर बाद हल्की धूप निकल आई, लेकिन तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन के शुरुआती घंटों में हल्की बारिश दर्ज की गई। नमी का स्तर 40 से 96 फीसदी के बीच रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और दिन में तेज हवाओं के चलने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। उत्तर भारत में हल्की बारिश की संभावना है।