कैसे तैयार हुईं रामलला की इतनी दिव्य आंखें? जानें

अयोध्या: राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से रामलला के दर्शन के लिए लगातार भीड़ उमड़ रही है। रोज लाखों लोग रामलला के दर्शन कर रहे हैं। रामलला लोगों का मन मोह रहे हैं। खासतौर पर रामलला की आंखें लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। ऐसा लगता है कि मानो आंखें कुछ कहना चाह रही हैं। रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने एक तस्वीर एक्स (ट्विटर) पर साक्षा की है। तस्वीर के जरिए उन्होंने बताया कि कैसे रामलला की आंखें बनाई हैं।

योगीराज ने एक्स पर एक तस्वीर साक्षा की है। तस्वीर में चांदी की हथौड़ी और सोने की छेनी है। हथेली पर चांदी की हथौड़ी दिखाई दे रही है। वहीं, बगल में सोने की छेनी रखी हुई है। योगीराज ने लिखा कि इस चांदी के हथौड़ी को उस सोने की छेनी के साथ साझा करने के बारे में सोचा, जिसका उपयोग करके मैंने रामलला की दिव्य आंखें बनाई थीं।

योगीराज की ओर से शेयर की गई तस्वीर को खबर लिखे जाने तक 52 हजार लोगों ने लाइक किया था। सात हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है। वहीं, करीब आठ लाख लोगों ने पोस्ट को देखा है। काले पत्थर की शिला से भगवान रामलला की मूर्ति बनाई गई है। ये मूर्ति 51 इंच ऊंची बाल स्वरूप में है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया गया है। 23 जनवरी से भक्त रामलला के दर्शन कर रहे हैं।

Back to top button