एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट कब तक होंगे घोषित, ये रही लेटेस्ट अपडेट

एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट (SBI PO Mains Result 2023) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जल्द ही नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर किया जाएगा। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक सूचना तो जारी नहीं की गई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परिणाम जल्द ही घोषित हो सकेंगे। वहीं, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक सप्ताह के अंदर नतीजों का एलान हो सकता है। इसलिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट के पेज को बुकमार्क कर लें, जिससे उन्हें अपडेट मिल सके।

वहीं, जो कैंडिडेट्स मुख्य परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें फिर अगले चरण साक्षात्कार सहित अन्य राउंड के लिए शामिल होना होगा। बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

SBI PO Mains Result 2023: 5 दिसंबर को आयोजित हुई थी। परीक्षा

एसबीआई पीओ मेंस परीक्षा 2023 का आयोजन 5 दिसंबर, 2023 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की थी। वहीं, अब जल्द ही नतीजों का एलान हो सकता है। परिणाम की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट्स आसानी से नतीजों की जांच कर सकते हैं।

SBI PO Mains Result 2023: एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट देखने का ये है आसान तरीका

एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। इसके बाद, फिर करियर पोर्टल पर जाना होगा। अब करेंट ओपनिंग के अंतर्गत पीओ भर्ती टैब खोलें। अब रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब लॉग इन करें और अपना रिजल्ट जांचें। इसके बाद रिजल्ट की जांच करें। अब उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

Back to top button