आखिर कैसे बनती है ज़ायका बढ़ाने वाली हींग? जानिए

हमारे किचन में ऐसी बहुत सी चीज़ें पाई जाती हैं, जिन्हें हम सिर्फ मसाले की तरह इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके पीछे की मेहनत और प्रोसेस हमें पता ही नहीं होता. एक ऐसा ही मेडिसिनल स्पाइस है – हींग. हींग की डिब्बी काफी महंगी आती है और हम कई बार सोचते हैं कि आखिर इसकी कीमत इतनी ज्यादा क्यों होती है.
हर घर और हर रसोई में पाई जाने वाली हींग को आखिर कैसे तैयार किया जाता है. शायद ही आप इसका पूरा प्रोसेस जानते होंगे, तो चलिए आपको दिखाते हैं कि हींग की छोटी सी डिबिया के पीछे कितनी मेहनत है? इसे बनाने के पीछे एक लंबा प्रोसेस होता है, इसे एक वीडियो के ज़रिये दिखाया गया है. आप इसे देखकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे.
देखिए हींग बनाने का पूरा प्रोसेस
वायरल हो रहे वीडियो में एक कारखाने को दिखाया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले पेड़ की जड़ को काट कर उसमें से गोंद निकाली जा रही है. इस गोंद को कारखाने में मैदे के साथ मिलाकर आटे की तरह सान लिया जाता है. फिर इसे कहीं छोटे-छोटे टुकड़ों तो कहीं पतला बेलकर सुखाया जा रहा है. सूखने के बाद इन्हें ग्रैन्युअल्स में तोड़ लिया जाता है और ज़रूरत के मुताबिक इसका पाउडर बना लिया जाता है. आखिरकार इसकी पैकिंग होती है.
लोगों ने कहा – इसमें मैदा होता है?
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर india_eat_mania नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और हज़ारों लोगों ने इसे पसंद भी किया है. वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा -‘क्या हींग में मैदा होता है?’ कुछ यूज़र्स ने ये भी कहा कि इसमें भी मिलावट होती है क्या? वहीं अन्य यूज़र्स ने इस मेहनती प्रोसेस पर हैरानी जताई.





