कड़ाके की ठंड में कैसे नहाते हैं लोग? 0 डिग्री तापमान में बाल धोने का ऐसा अंजाम

भारत में अब ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. दिसंबर से लेकर जनवरी के महीने में ठंड देश के ज्यादातर इलाकों को अपनी चपेट में ले लेती है. हालांकि, ऐसे काफी कम ही रीजंस होते हैं, जहां का तापमान माइनस तक जा पहुंचता है. पहाड़ी इलाकों में ऐसा देखने को मिलता है. लेकिन भारत की ठंड माइनस में पहुंचे बिना भी खतरनाक होती है.
सोशल मीडिया पर टेक्सास का एक वीडियो शेयर किया गया. यहां दो महिलाओं ने जीरो डिग्री टेम्प्रेचर पर अपने बालों को पानी से धोने का फैसला किया. लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने बालों को पानी से भिगोया, उनके होश उड़ गए. बालों में मौजूद पानी बर्फ बन गया और उनके बाल कड़े हो गए. इसका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, ये वायरल हो गया.
मस्ती करती दिखी महिलाएं
वायरल हो रहे इस वीडियो को कई दोस्तों ने मिलकर शूट किया. इसे रात के समय रिकॉर्ड किया गया. महिलाएं आपस में मस्ती करती नजर आई. घर के बाहर बर्फ जमी नजर आ रही थी. बताया जा रहा है कि ये वीडियो टेक्सास का है और उस समय वहां का तापमान जीरो डिग्री था. जैसे ही इन दो दोस्तों ने अपने बालों को पानी से भिगाया, उनके बाल कड़े हो गए. ठंड इतनी ज्यादा थी कि उनके बाल में मौजूद पानी बर्फ बन गया और उनके बालों का ऐसा हाल हो गया.
लोगों ने जताई चिंता
इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया. इसे अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है. हालांकि, कई लोगों को ये वीडियो मजेदार लगा. जिस तरह से महिलाएं हंस रही थी, उसी तरह कई लोगों ने भी इस वीडियो को एन्जॉय किया. लेकिन ऐसे भी कुछ लोग कमेंट बॉक्स में नजर आए, जिन्होंने इसे चिंताजनक बताया. उन्होंने लिखा कि इसके बाद उन्हें निमोनिया भी हो सकता है. वहीं कई ने इस स्टंट को खतरनाक बताया. ऐसा करना सेहत के लिए सही नहीं होता.





