रेलवे लाइन पर घंटो पड़ा रहा युवती का शव, लोग बनाते रहे वीडियो

नगर में मुरादाबाद-दिल्ली रेलवे लाइन पर फ्लाईओवर और स्टेशन की बीच एक युवती का शव घंटा भर ट्रैक पर पड़ा रहा। वहीं, शव के ऊपर से दर्जनों ट्रेनें गुजर गईं। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदारों ने न तो शव को उठाने का प्रयास किया और न ही ट्रेन रुकवाने का प्रयास किया। 

वहीं, लोग मोबाइल में वीडियो बनाते रहे। हालांकि, काफी देर बाद शव को हटाया गया। लेकिन, उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की है। गजरौला रेलवे फ्लाईओवर और स्टेशन के बीच दिल्ली-मुरादाबाद रेल लाइन पर करीब बीस वर्षीय युवती का शव पड़ा दिखाई दिया।
राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। माना जा रहा है कि करीब पांच बजे मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने जान दी है। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ इंचार्ज व सिपाही मौके पर पहुंच गए।
इसे भी पढ़े: डॉक्टर के बेटे ने नशे का इंजेक्शन देकर लड़की से रात भर किया रे
जीआरपी व 100 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन, किसी ने शव को रेल लाइन के बीच से उठाने का प्रयास नहीं किया। लापरवाही का आलम यह था कि एक के बाद एक कई ट्रेनें शव के ऊपर से गुजरती रहीं।





