7 मार्च दिन बुधवार का राशिफल: ग्रहों का बन रहा है बिशेष संयोग, ये राशि वाले होंगे भाग्यशाली

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो 7 मार्च दिन बुधवार
ऋतु-शिशिर
माह-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
तिथि-षष्ठी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:12
सूर्यास्त-05:48
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
12:00 से01:30 तक
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अमृतमुहूर्त-प्रातः08:08 से 09:36 तक
।।आज का राशिफल।।
मेष:- आज आपका दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए सुखदायक रहेगा। आर्थिक लाभ तथा प्रवास के योग बनते दिख रहे हैं। विचारों में उग्रता और अधिकार की भावना बढेगी। आपके कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। वाद-विवाद जहां तक संभव हो टालिएगा। वाहनसुख मिलने के योग हैं।
सुझाव:-हरी दाल दान करें ।
राशिरत्न:-मूँगा
वृष:- आज आपका दिन शुभफलदायी है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगे। दिन के सभी कार्य योजना के अनुसार संपन्न होंगे। धन के मामले में आज लाभ होने की उम्मीद है। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। ऑफिस के उलझे हुए कार्य संपन्न होंगे।
सुझाव:-आज 21 विल्बपत्र भगवान शिव पर अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
मिथुन:-आज आपका व्यापार प्रभावित रह सकता है। आज किसी नए काम की शुरुआत न करें तो बेहतर होगा। किसी जगह पर मानहानि होने की आशंका है। संतान संबंधी कार्यों के पीछे व्यय करना पड़ सकता है। पाचन क्रिया से संबंधित कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है।
सुझाव:-आज आप गौमाता को हरा चारा खिलावें।
राशिरत्न:-पन्ना
कर्क:-आपके लिए आज का दिन कुछ मिलाजुला रहने वाला है। आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद से बचने का प्रयास करें। धन का व्यय कुछ अधिक हो सकता है। यात्रा से मध्यम लाभ सम्भव है।
सुझाव:-आज दही मिश्री का दान करें।
राशिरत्न:-मोती
सिंह :-आज आपका दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। किसी अच्छे स्थान पर घूमने जा सकते हैं। मित्रों और स्वजनों से भेंट होगी। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी। मानसिक रूप से स्वस्थ दिन बीतेगा।
सुझाव:-आज आप हरी सब्जी का दान किसी जरूरतमंद को करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
कन्या:- आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आज आपके व्यापार में उत्तम लाभ सम्भव है परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ सुख से समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
सुझाव:-आज आप हरे पौधे दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना
तुला:-आज आपका दिन शुभफलदायी हो सकता है, आज आपकी रचनात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। आज आप कोई सृजनात्मक कार्य कर सकते हैं। आर्थिक विषयों पर विशेष योजना बना सकेंगे।
सुझाव:-आज आप हरे फल का दान करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
वृश्चिक:-आज आप दुर्घटना के प्रति सजग रहें। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान हो सकते हैं। आमोद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।
सुझाव:-केला व गुड़ गौमाता को खिलावें।
राशिरत्न:-मूँगा
धनु:- आज का दिन आप के लिए लाभकारी है ,गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ आउटिंग के बारे में योजना बना सकते हैं। आय में वृद्धि के योग हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा से सावधान रहें चोट -चपेट लग सकता है ।
सुझाव:-आज आप लघुमृत्युंजय मन्त्र का 21 बार जप अवश्य करें।
राशिरत्न:-पुखराज
मकर:-आज आप का दिन संघर्षमय रह सकता है, आज के दिन आग,पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। काम धंधे को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा व नौकरी में पदोन्नति होगी। संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा। सगे संबंधी एवं मित्रों से लाभ होगा।
सुझाव:-आज आप 108 गायत्री मंत्र का जप करें।
राशिरत्न:-नीलम
कुंभ:- आज आपका दिन मिश्रित फलदायी हो सकेगा, आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। कार्य करने का उत्साह मंद होगा।खर्च कुछ अधिक हो सकता है। आमोद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन का व्यय होगा। प्रवास एवं पर्यटन की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान की चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ गहन चर्चा न करें।
सुझाव:-आज आप तिलतेल का दान श्री गणेश मंदिर में करें।
राशिरत्न:-नीलम
मीन:-आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा।अधिक परिश्रम वाले कार्य अभी टालिएगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारीवर्ग को पुराना बकाया का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
सुझाव:-आज आप उड़द की दाल का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1 आज शिशिर ऋतु चैत्रमाह कृष्णपक्ष षष्ठी तिथि है।
2आज सर्वाथसिद्धि योग व विवाहमुहूर्त है।
।।प्रेरणादाई चौपाई।।
सरगु नरकु अपबरगु समाना।
जहँ तहँ देख धरें धनु बाना।।
अर्थ:-महर्षि वाल्मीकि जी प्रभू श्री राम को निवास हेतु चौदह स्थानों का वर्णन करते हुवे कहते हैं ,हे दशरथनन्दन श्री राम जिनके लिए स्वर्ग, नर्क और मोक्ष ये सब समान है। इन सभी जगहों में भी आप के ही (धनुर्धारीभगवान श्री राम) दर्शन होते रहते हैं ,सो हे दाशरथेय आप ऐसे स्वयं भक्ति सिद्ध मानवों के हृदय में डेरा बना लो।
।।वास्तु टिप।।
जिनके घर नित्य 24 मिनट सुबह ,शाम भगवन्नाम संकीर्तन घरके सभी सदस्य करते है वहाँ वास्तु दोष नही रहता अपितु श्री रमा लक्ष्मी का वास सदैव उन्नति प्रदान करता है।
।।इति शुभम्।।
।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस श्रीराम व श्रीकृष्ण कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र:-9044741252