13 मार्च दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए आज बजरंगबली किसकी पार लगाने वालें है नैया, और किसकी आने वाली हैं परेशानी

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आब सब का मंगल हो 13 मार्च दिन मंगलवार13 मार्च दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए आज बजरंगबली किसकी पार लगाने वालें है नैया, और किसकी आने वाली हैं परेशानी

ऋतु-बसंत
सूर्य-उत्तरायण
माह-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
तिथि-एकादशी
सूर्योदय-06:05
सूर्यास्त-05:55
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
03:00 से 04:30 तक
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अभिजितमुहूर्त-दोपहर
12:07 से 12:55 तक
अमृतमुहूर्त -दोपहर 12:31 से 02:00 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज आपके प्रायः हर कार्यों में प्रगति होगी। व्यापार मजबूत होगा। मनोबल बढेगा। सब्र रखें लाभ आने में विलम्ब सम्भव है किन्तु लाभ अवश्य मिलेगा।। परेशानियां धीरे – धीरे कम होंगी। सुदूर यात्रा के सुयोग बन सकेंगे।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-आज आपका पराक्रम बढेगा। प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। भूमि-वाहन का सुख मिलेगा। संतान से सहयोग मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। यात्रा से उत्तम लाभ सम्भव है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- आज व्यापारिक कार्य में प्रगति होगी। मान-सम्मान में बढोत्तरी होगी। परिवार में सहयोग कम होगा। शत्रु परास्त होंगे। कार्य में विजय मिलेगी।व्यर्थ विवाद से दूर रहें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज नौकरी में इच्छित सफलता मिल सकतीहै, पराक्रम-प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी। राजकाज में सफलता मिलेगी। रुके कार्यों में तेजी आयेगी। उत्साह बना रहेगा।यात्रा से लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज व्यापार में धन-धान्य का लाभ होगा। जिससे आपका मनोबल बढेगा, शत्रुओं की हानि होगी। प्रतियोगिता में विजय मिलेगी। यात्रा सुखद रहेगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज व्यापार में लाभ व विस्तार होगा। नौकरी में लाभ होगा। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। यात्रा में लाभ होगा। कृषिकार्यों में थोड़ी उलझने आ सकती है।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला: -आज व्यापार अथवा नौकरी में आपको मध्यम धन का लाभ मिलेगा। दूर-समीप की यात्रा हो सकती है। परिवार में जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। संतान से सहयोग मिलेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज के दिन आपको धन-धान्य का लाभ मिल सकेगा। मानसिक परेशानियां कम होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार की समस्या का हल हो सकेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज व्यापारिक कार्यों में उत्साह बना रहेगा। धन का लाभ होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। परिवार में कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है ।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक कार्य अस्त-व्यस्त रहेगा। धर्म में आस्था बढेगी, किन्तु घर में प्रसन्नता बनी रहेगी।
राशिरत्न:-नीलम

कुम्भ: -आज व्यापार में अकस्मात व्यय हो सकता है। राजकाज में विलम्ब होगा। शत्रु परास्त होंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा।यात्रा से कष्ट सम्भव है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज आपको व्यापार में लाभ होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। संतान पक्ष की चिंता बनी रहेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज बसंत ऋतु चैत्र माह कृष्णपक्ष एकादशी तिथि है।
2 आज बुढ़वा मंगल है व पाप मोचनीएकादशी व्रत सभी का है।
3 आज विवाह मुहूर्त भी है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

धन्य भूमि बन पंथ पहारा
जहँ जहँ नाथ पाउ तुम्हधारा।

अर्थ:-कोल भिलादि ऋषि मुनि सब कहते हैं कि हे राघव प्रभू यह भूमि , वन, पहाड़ धन्य हैं जहाँ- जहाँ आपने अपने चरण कमल डाले हैं।यहाँ के पक्षी व वन्य जीव सब धन्य हो गए आपके दर्शन पाकर हम सबका जीवन धन्य होगया।
“अस्तु सम्पूर्ण अस्तित्व प्रभू श्री राम के चित्रकूट निवास करने पर हर्षित होगया जो की आज भी दृष्टि गोचर होता है।”

।।वास्तु टिप।।

1-वृष राशि के सूर्य में गृहारम्भ अथवा गृहप्रवेश करने से धन की वृद्धि होती है।
2-मिथुन राशि के सूर्य में गृहप्रवेश कदापि नहीं करना चाहिए यह मृत्यु कारक होता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button