27 मार्च 2022 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

1.मेष राशिफल-
चन्द्रमा द्वादश रहकर लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल शुक्र का प्रभाव भी शुभ है।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।उड़द व तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन  दशम गुरु व एकादश चन्द्रमा शुभ बनाएगा।धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल
बुध व गुरु मकर में शुभ हैं। चन्द्रमा का दशम गोचर के कारण व्यवसाय में सफलता है।हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।गुड़ का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन चन्द्रमा नवम शुभ लेकिन अथक परिश्रम का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
शनि व चन्द्र गोचर आज व्यावसायिक कार्यों में सफलता देगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी।बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लाल व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।गेंहू का दान करें।

6.कन्या राशिफल-
पंचम चन्द्रमा शिक्षा व संतान की प्रगति के लिए शुभ हैं।व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। गुरु का आशीर्वाद लें।यात्रा सम्भव है। गणेश जी की पूजा करते रहें।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

7.तुला राशिफल- 
चतुर्थ चन्द्रमा व गुरु पंचम गोचर रत हैं। जांब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे।शुक्र के बीज मंत्र का जप करें । हरा व नारंगी रंग शुभ है।अन्न दान लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल
आज तृतीय चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करवा सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है।तिल व गुड़ का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।विष्णु की पूजा करें व मंगल के बीज मंत्र का जप करें।

9. धनु राशिफल-
गुरु तृतीय व सूर्य चतुर्थ शुभ है।आज जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।यात्रा के संकेत हैं।हरा व नारंगी रंग शुभ है।हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।मसूर का दान करें।

10. मकर राशिफल-
सूर्य इस राशि से तृतीय हैं। चन्द्रमा द्वादश होकर आर्थिक लाभ दे सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।लाल व बैगनी रंग शुभ है।कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।गुड़ का दान करें।

11. कुंभ राशिफल
राशि स्वामी शनि द्वादस व सूर्य द्वितीय आज आप मंगलमय है।स्वास्थ्य में सफलता के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप करें ।बैगनी व लाल रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं।मसूर व गुड़ का दान करें तथा सत्य बोलें।

12. मीन राशिफल-
आज गुरु द्वादश व चन्द्रमा एकादश है।शुक्र धन का आगमन करवा सकता है। कुम्भ का बुध पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। पॉलिटिक्स में सफलता के संकेत है।सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें ।

Back to top button