05 अप्रैल 2018 दिन गुरुवार का राशिफल : जानें आज किन किन की पूरी होंगी मनोकामनाएँ

।। आज का पञ्चाङ्ग ।।

आप सभी का मंगल हो. 5 अप्रैल 2018 दिन गुरुवार .

ऋतु-बसंत
माह-वैशाख
पक्ष-कृष्ण
तिथि-पंचमी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:43
सूर्यास्त-06:17
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
01:30 से 03:00 बजे तक
दिशाशूल-दक्षिण
शुभदिशा-उत्तर
अमृतमुहूर्त-दोपहर 02:00 से 03:30 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:– आज अध्यात्म की ओर आपका अधिक ध्यान रहेगा। आध्यात्मिक समीप्यता प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। बोलने पर संयम रखें, वाद-विवाद में न फंसे। शत्रु हानि कर सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत न करें।
राशिरत्न:-मूँगा

8 मार्च दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए आज कैसे रहेगा आपका पूरा दिन, इन राशि वालों को मिल सकता हैं कुछ खास उपहार

वृष:- आज तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव कर सकेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी। व्यापारी व्यापार में विकास कर सकेंगे। साझेदारी से लाभ होगा। अचानक धनलाभ और विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- आज आपके परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखने से मनमुटाव होने का अवसर नहीं आएगा। धन की प्राप्ति होगी। आवश्यक खर्च होंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज अचानक धनखर्च होने की संभावना बन सकती है। प्रिय जनों के बीच वाद-विवाद होने से खटास आ सकती है। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा न करें। परिजनों को आपसे असंतोष हो सकता है। मित्रों-स्वजनों से हुई मुलाकात से मन आनंदित हो उठेगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:– आज आपकी  माताजी के साथ अनबन हो सकती है या उनकी तबीयत खराब हो सकती है। जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज तैयार करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न होगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :- आज भाई-बहनों के साथ आपका मेलजोल उत्तम रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सफलता मिलेगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:– आज  क्रोधावेश में वाणी पर संयम खोने से परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:- हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज अपने परिजनों के साथआपका शुभ से समय व्यतीत होगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। प्रियजनों के साथ मुलाकात में सफलता मिलेगी। मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है। धन लाभ और प्रवास का योग है।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:- आज  क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार विवाद हो सकता है। दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। व्यापारियों और नौकरी करने वालों की आय में वृद्धि होगी। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- आज आपका दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की अप्रसन्नता से मन व्यग्र हो सकता है। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। मानसिक रूप से स्फूर्ति महसूस होगी। प्रमोशन और धन प्राप्ति का योग है। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज आप शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव होगा। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा हो सकती है। ऑफिस में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करे।संतान की वजह से चिंतित हो सकते हैं। व्यर्थ में पैसे खर्च होंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1. आज बसंत ऋतु वैशाख माह पंचमी तिथि है।
2. आज अनुराधा नक्षत्र व सर्वाथसिद्धि योग है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

दसरथ पुत्रजन्म सुनि काना। मानहुँ ब्रह्मानंद समाना।।

अर्थ:– गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि चक्रवर्ती नरेश महाराज दशरथ जी ने अपने कानों से पुत्र का जन्म सुना मनो व्यपाक ब्रह्मानंद में डूब गए।

“अस्तु ब्रम्हानंद ज्ञान से होता है जो श्रवण प्रधान होता है और परमानन्द वह निर्मल भक्ति से होता है वह वस्तु प्रधान होता है उप्लब्धि प्रधान होता है इस कारण कई लोग परमानंद व ब्रम्हानंद में भेद करते हैं।”

।।विशेष सुझाव।।

जिन श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का प्रणप्रतिषष्ठित रत्न या माला कि धारण करना हो वे नीचे दिए गए संपर्क सूत्र पर संपर्क करें।

।। इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button