3 दिसम्बर दिन रविवार का राशिफल: इन राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के ताले

।।आज का पंचांग।।

“3दिसम्बर दिन रविवार आपका मंगलमय हो”

 

ऋतु-हेमन्त
माह-मार्गशीर्ष
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:44
सूर्यास्त-05:16
राहूकाल(अशुभ समय)शायं
04:30से06:00बजे तक
तिथि-पूर्णिमा
पक्ष-शुक्ल
दिशाशूल-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-दोपहर 10:59से 12:16तक।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज आपका दिन आपके अनुरूप ही रहेगा रुपये पैसे के प्रति विशेष गंभीर रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी पुराने अनुबंध से धन लाभ होगा नए अनुबंध मिलने की संभावना भी है लेकिन इसमें व्यवधान भी आएंगे। मध्यान बाद प्रत्येक कार्य मे उलझने पड़ने से विलम्ब होगा। ज्यादा कमाने के चक्कर में अनैतिक कार्य भी करेंगे जिससे हाथ आया धन भी नष्ट हो सकता है प्रलोभनों से बचें आज संध्या तक आपको पर्याप्त धन मिल जाएगा। व्यावसायिक अथवा अन्य कारणों से यात्रा हो सकती है। घरेलू माहौल सामान्य रहेगा महिलाओ में आवेश रहेगा फिर भी इनकी सलाह महत्त्वपूर्ण कार्यो में असरदार रहेगी।
सूझाव:-आज आदित्य ह्रदय स्त्रोत का 7 पाठ करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-लाल

वृषभ:- आज आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे है। जिस भी कार्य को करेंगे उसके आरम्भ में कुछ ना कुछ विघ्न अथवा देरी होगी। फिर भी आज व्यवहारिकता के बल पर अपना काम निकाल ही लेंगे। स्वभाव में थोड़ी तल्खी अवश्य रहेगी जिससे आस पास के लोग गलत फहमी में पड़ेंगे। आज किसी का रूखा व्यवहार आपके अहम को ठेस पहुंचा सकता है। कार्य करते हुए भी मन कहीं अन्य जगह भटकने के कारण गलती होगी। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा आय व्यय समान रहने पर बचत नही कर सकेंगे। आज घर की महिलाये आर्थिक रूप से मदद करेंगी। स्वास्थ्य संबंधित शिकायत रहेगी।
सुझाव:-आज आप 21 विल्बपत्र भगवान श्री उमामहेश्वर को अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-भूरा

मिथुन:- आज के दिन सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी बनेगी। उच्चाधिकारियों अथवा उच्चप्रतिष्ठित लोगो से संपर्क बनेंगे इनका व्यक्तिगत लाभ भी आपको शीघ्र ही मिलने वाला है। मध्यान के बाद भाग्योदय की स्थिति रहेगी। जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे सफलता थोड़े विलम्ब से ही सही अवश्य मिलेगी। सहकर्मी आपकी बातों को विश्वास से मानेंगे जिससे कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। परिवार की महिलाये भी आज काम पड़ने पर आर्थिक एवं अन्य सहयोग करेंगी बाद में ताने भी मारेंगी। परिवार के साथ पर्यटन की योजना बनेगी। खर्च भी आज बेहद रहेंगे।
सुझाव:-आज आप खड़ीलाल मिर्च का दान करो।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-समुद्रीहरा

कर्क:- आज का दिन भी आपके लिए आनंद दायक रहेगा। कुछ छोटी मोटी बातो को छोड़ व्यवसाय एवं घरेलू कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे। शारीरिक रूप से भी आज स्फूर्ति रहेगी। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमे लाभ-हानि का विचार पहले ही कर लेंगे जिससे लाभ की उम्मीदें ज्यादा रहेंगी। व्यवसाय में जोखिम लेने से डरें नही आज आपके लिए निर्णय लाभ ही देंगें। घरेलू वातावरण भी मंगलमय रहेगा परिवार के किसी अविवाहित के रिश्ते की बात चलेगी। रिश्तेदारों की आवभगत करनी पड़ेगी। कुछ समय के लिये घर का वातावरण अशांत बनेगा लेकिन महिला वर्ग का विशेष सहयोग रहने से तालमेल बना रहेगा।
सुझाव:-आज चुकन्दर का दान करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-फिरोजी

सिंह:- आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभ में व्यवसाय से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। कार्यो में आज जल्दी जुट जाएंगे गंभीरता से कार्य करने का फल धन लाभ के रूप में शीघ्रता से मिलेगा। आज अधिनस्थों के कारण थोड़ी असहजता भी हो सकती है। मामूली बातो को अनदेखा करें छोटा मोटा नुकसान भी होने की संभावना है। विदेशी कार्य अथवा शेयर में निवेश लाभ देगा। नौकरी पेशा जातक भी समय पर कार्य पूर्ण कर सकेंगे अतिरिक्त आय के साधन भी बनेंगे परन्तु प्रलोभन नई मुसीबत में डाल सकता है सतर्क रहें। परिवार के बुजुर्ग आज घरेलू कार्यो में सहायता करेंगे महिलाओ का मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा।
सुझाव:-आज केशर और चावल का दान करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-चॉकलेटी

कन्या:- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी आज आकस्मिक खर्च रहने से थोड़ी परेशानी होगी। स्वास्थ्य में विकार रहने से कार्य प्रभावित होंगे फिर भी देर-अबेर धन लाभ हो ही जायेगा। व्यवसाय में आज उधारी के व्यवहारों को लेकर असुविधा रहेगी। बिक्री तो होगी लेकिन उधार के कारण धन की आमद सीमित मात्रा में खर्च निकालने लायक ही रहेगी। नौकरी पेशा जातक किसी से भी व्यर्थ विवाद से बचें अथवा मानसिक अशांति के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा की क्षति हो सकती है। आज किसी महिला के कारण आप पर लांक्षन भी लग सकता है सतर्क रहें। घर के सदस्यों की बात ना मानने से परेशानी में।पड़ेंगे।
सुझाव:-आज सुपाड़ी व रोली का दान किसी विप्र को करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-स्लेटी

तुला:- आपके लिए आज का दिन सुख-शांति दायक रहेगा लेकिन अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में दौड़-धूप लगी रहेगी। सरकारी क्षेत्र से राहत वाले समाचार मिलेंगे। समाज के प्रतिष्ठि व्यक्ति का सहयोग मिलने से किसी अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मे सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी परन्तु शीघ्र ही इसका अनुकूल परिणाम भी व्यापार वृद्धि के रूप में मिलेगा। कई दिनों से टल रहे अनुबंद भी आज अचानक मिलने से प्रसन्नता होगी। परिजन भी आज घरेलू मामलों को आपके ऊपर विश्वाश कर छोड़ देंगे जिनको निपटाने में पत्नी सहयोग करेगी।
सुझाव:-आज लाल रंग के वस्त्र हनुमान जी के मंदिर में अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-गुलाबी

वृश्चिक:- आज के दिन आपके दिमाग मे कोई खुरापात लगी रहेगी। बड़ी बड़ी योजनाए बनाएंगे लेकिन सहयोग एवं धन की कमी इनको करने की अनुमति नही देगी। काल्पनिक दुनिया की सैर करने के कारण दैनिक कार्य अस्त-व्यस्त रहेंगे। आज आपका किसी से किया वादा समय पर पूर्ण नही करने पर निंदा होगी। कार्य क्षेत्र पर आज आप जोखिम लेने से भी घबराएंगे जिस कारण सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा। मध्यान पश्चात किसी के सहयोग से काम चलाऊ धन लाभ होने की संभावना है। परिजन आपकी भावनाओं को समझेंगे सामर्थ्य अनुसार सहयोग भी करेंगे। दाम्पत्य में थोड़ी खींचतान होगी।
सुझाव:-आज आप अनार का फल सूर्य मंदिर में अर्पित करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-आसमानी

धनु:- आज के दिन आप अपनी विद्या बुद्धि के बल पर धन कमाएंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा भी आज आपके आधे काम आसान बनाएगी। व्यवसायी वर्ग आज निसंकोच होकर निवेश का जोखिम ले सकते है लाभ ही होगा। नौकरी पेशा जातक भी अधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से ज्यादा बेहतर काम करेंगे अपना काम भी आसानी से निकाल सकेंगे। आज परिवार के लोग भी आपकी प्रसंशा करेंगे संताने आज्ञा का पालन करेंगी। परिवार के बुजुर्ग किसी बात पर नाराज होंगे लेकिन बाद में अपनी गलती भी मान लेंगे। महिलाये दाम्पत्य को खुशहाल बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगी लेकिन थोड़ी मनमानी भी करेंगी।
सुझाव:-आज आप दही व चीनी का दान किसी जरूत मन्द को करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-नारंगी

मकर:- आज के दिन आप प्रत्येक कार्य को देखभाल कर ही करेंगे लेकिन फिर भी किसी भी कार्य मे आशाजनक परिणाम नही मिल पाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपके विचार अवश्य पसंद किए जाएंगे लेकिन लाभ दिलाने में कामयाब नही होंगे। आज आर्थक कमी अनुभव होगी इस वजह से भाग-दौड़ भी लगी रहेगी। संध्या के आस-पास जाकर कही से आवश्यकता पूर्ति लायक धन मिल जाएगा। आज धन को लेकर किसी से विवाद में ना पढ़ें। घर मे भी आर्थिक विषय को लेकर चिंता रहेगी। संतानो से शुभ समाचार मिलेगा। स्त्रीवर्ग अथवा अन्य लोग आपके हर काम मे नुक्स निकालेंगे फिर भी धैर्य रख झगड़े से बचें।
सुझाव:-आज आप पीली सरसों का दान किसी देवी स्थान में करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-बादामी

कुम्भ:- आज दिन के आरंभिक भाग में उदासीनता छाई रहेगी। किसी भी कार्य के प्रति उत्साह नही रहेगा परिजन भी दैनिक कार्यो के लिए एक दूसरे का मुंह ताकते रहेंगे। घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था पसरेगी। दोपहर के बाद स्थिति सुधरने लगेगी कार्य व्यवसाय में लाभ के सौदे मिलने से धन संबंधित उलझनों का समाधान होने से अन्य रुके कार्य भी गति पकड़ेंगे। नये कार्य का आरंभ भी कर सकते है निकट भविष्य में लाभ देगा। जोखिम वाले कार्य भी जल्द ही लाभ देने वाले रहेंगे। परिवार का वातावरण भी मुराद पूरी होने से प्रसन्न बनेगा।
सुझाव:-आज आप गुड़ व केशर जल में मिला कर भगवान सूर्य को अर्पित करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-जामुनी

मीन:- आज का दिन मिला जुला रहेगा। दिन के पहले भाग में मन इच्छित कार्य होने से संतोष रहेगा। धन भी मिलने की संभावना बनेगी। दूर रहने वाले स्नेहीजन से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार में भी सुख शांति रहेगी। परन्तु मध्यान के बाद का समय विपरीत फल देने लगेगा लाभ की जगह आकस्मिक हानि के योग बनेंगे बनते कामो में विघ्न आने से कार्यो में जोखिम लेने से डरेंगे धन की आमद भी अल्प रह जायेगी। परिवार में किसी के साथ कोई दुर्घटना घट सकती है यात्रा अथवा बिजली के उपकरणों में अत्यंत सावधानी बरतें। आकस्मिक खर्च भी बढ़ेंगे
सुझाव:-किसी विधवा को उनी वस्त्र दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-हल्का हरा

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज मार्गशीर्ष माह शुक्लपक्ष पूर्णिमा तिथि है।
2 आज स्नान दान की पूर्णिमा है व श्री अयोध्या धाम सरयू महा आरती है।
3 आज विवाह मुहूर्त है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

बधुन्ह समेत देखि सुत चारी। परमानंद मगन महतारी ।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी श्रीसीताराम विवाह प्रसङ्ग में श्रीधामअयोध्या में बारात चारो बहुओं को लेकर आई तो चरो पुत्रों व पुत्रबधुओं को देख कर तीनों माताएं कौशल्या,केकई,सुमित्रा की प्रसन्नता का पारावार न रहा मनो परमानन्द की प्राप्ति हो गई हो इस तरह मगन हुईं।

।।वास्तु सावधानियाँ।।

यदि घर मे पानी का गिरना या टपकना बना रहता है तो उसे तुरंत ठीक करवाएं अन्यथा घर मे लक्ष्मी का अभाव बना रहेगा।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।संगीतमय श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
।।श्रीअयोध्या धाम ।।
संपर्कसूत्र-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button