16 मार्च 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष — घर के लोगों के मध्य परस्पर सद्भाव और प्रेम में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में सहभागिता दिखायेंगे। करियर में मौकों का ठीक तरह से फायदा नहीं उठा पायेंगे। बॉस से वाद-विवाद में न उलझें। विरोधियों के मंसूबे नाकामयाब होंगे।

वृषभ — खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। गुस्से में नियन्त्रण रखें। लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। काम में मन नहीं लगेगा। अशुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। बड़े कारोबारी फैसले लेने से आज बचना चाहिये।

मिथुन — अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य-सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी। शाम के समय काफी अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार से सम्बन्धित बाधा दूर होगी।

कर्क — प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आलस्य से दूरी बनाये रखें। नया काम आज शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी काबिलियत की प्रशंसा होगी। अति आत्मविश्वास आपके लिये घातक साबित हो सकता है।

सिंह — आपके द्वारा सोचे हुए कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। पिता के साथ वाद-विवाद न करें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन प्रतिकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में दबदबा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी।

कन्या — करीबी लोगों की निष्ठा पर संदेह होगा। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके ऊपर दबाव डाल सकता है। परिवार में किसी तरह की कलह न होने दें। बेवजह की यात्राओं से बचें। स्वास्थ्य को लेकर के चिन्ता बढ़ेगी।

तुला — रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में नये आइडियाज को समाविष्ट करेंगे। अच्छे लोगो के साथ बातचीत होगी। बिजनेस में आर्थिक लाभ बढ़ेगा। रुका हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है। राजकीय सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक — ऑफिस में सहकर्मियों का व्यवहार कटु हो सकता है। मानसिक रूप से व्याकुल रहेंगे। अपने निर्णयों को लेकर के निशाने पर आ सकते हैं। समाज में अपनी छवि को लेकर चिन्तित रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

धनु — घर के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। नया घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यों में आ रही बाधायें समाप्त होंगी। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। विदेशों से जुड़े कारोबार में सफलता मिलेगी।

मकर — कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। यात्रा में नुकसान हो सकता है। उधार का धन लेने और देने को आज टालना बेहतर रहेगा। रोगों में धन खराब हो सकता है। सरकारी कार्यों में समस्या आयेगी।

कुम्भ — परिवार में कोई शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है। बिजनेस में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं जिसका लाभ मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। आय के नये स्त्रोत विकसित होंगे। बड़े भाइयों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।

मीन — कार्यक्षेत्र में जरूरी कार्यों में पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्राइवेट जॉब में प्रमोशन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आपकी कोई समस्या आज हल हो सकती है। प्रेम-सम्बन्धों में प्रगाढ़ता होगी।

Back to top button