14 मार्च 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष — कार्यों में कुछ अवरोध देखना पड़ सकता है। आसपास के लोगों का रवैया उपेक्षापूर्ण हो सकता है। कामकाज में ठीक तरह से फोकस नहीं कर पायेंगे। मन में गलत विचारों को स्थान न दें। लम्बी दूरी की यात्रा से आज आपको बचना चाहिये।

वृषभ — झगड़ों में कमी आयेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और गहरापन बढ़ेगा। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोगों को आज मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। प्रियजनों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों में सुधार होगा।

मिथुन — परिजनों के साथ काफी अच्छा वक्त गुजारेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों से काफी अच्छा काम निकलवा पायेंगे। रिसर्च से जुड़ी जॉब्स में सफलता मिलेगी। कारोबार में कुछ अतिरिक्त निवेश की आवश्यकता महसूस होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द आज शायद न उठाने को मिले।

कर्क — आपको आज अपनी किसी प्राथमिकता से समझौता करना पड़ेगा। लोगों का व्यवहार आपके प्रति थोड़ा नेगेटिव हो सकता है। प्रेम-सम्बन्ध स्थायी और मजबूत रहेंगे। माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

सिंह — आज मन शान्त रहेगा। लेकिन कुछ नकारात्मक लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में भी कुछ कलह की स्थितियां हो सकती है। ऑफिस और घर में कुछ इंटीरियर बदलवाने का मन बनायेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या — व्यापार में निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। जो लोग मैन्यूफैक्चरिंग और उत्पादन से जुड़े हुये हैं उनके लिये दिन विशेष शुभ रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। प्रेम-प्रसंग भी अनुकूल रहेंगे। समय रहते कार्य निपटा लेंगे।

तुला — स्वास्थ्य की कुछ शिकायत हो सकती है। धैर्यवान होकर कार्य करना हितकारी होगा। सम्पत्ति-सम्बन्धी विवादों का निपटारा कर सकते हैं। आँखों का विशेष ख्याल रखें। भाग्य पूरी तरह साथ नहीं देगा।

वृश्चिक — मन की दुविधाओं का समाधान प्राप्त होगा। यात्राओं का भरपूर आनन्द उठायेंगे। भाइयों और बहनों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। मजबूती के साथ अपने आप को व्यक्त कर पायेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु — नौकरी में कुछ नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। लोग आपसे काम तो निकलवा लेंगे किन्तु आपको क्रेडिट नहीं देंगे। अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रोफेशनल लाइफ का असर पर्सनल लाइफ में न पड़ने दें।

मकर — अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़निष्ठा और संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। कारोबार में अतिरिक्त लाभ मिलने के आसार हैं। नये आइडियाज से काफी अच्छा काम कर पायेंगे। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। हर काम को काफी बेहतर तरीके से करने का प्रयास करेंगे।

कुम्भ — पिता को अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। विदेशों में जॉब ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। अपने सम्बन्धों को पर्याप्त महत्व दें। कार्यक्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन होंगे। काम के बीच आलस को न आने दें। विवादों से दूर रहें।

मीन — धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं। ईश्वर पर आपका भरोसा मजबूत होगा। बॉस आपकी सैलरी बढ़ा सकता है। उच्च संस्थानों में प्रवेश मिलने में आसानी होगी। कार्यक्षेत्र में अति व्यस्तता रहेगी। किसी बुरी आदत से छुटकारा मिलेगा।

Back to top button