07 अप्रैल 2018 दिन शनिवार का राशिफल: आज इन राशियों पर अपनी कृपा करेंगे शनिदेव…

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

 आप सभी का मंगल हो 07 अप्रैल 2018 दिन शनिवार

ऋतु-बसंत07 अप्रैल 2018 दिन शनिवार का राशिफल: आज इन राशियों पर अपनी कृपा करेंगे शनिदेव...
माह:-वैशाख
पक्ष-कृष्ण
तिथि-सप्तमी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:40
सूर्यास्त-06:20
राहूकाल(अशुभसमय)प्रातः
09:00 से 10:30 तक
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-दोपहर 03:30 से 05:00 बजेतक।

 

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज नए कार्य करने के लिएशुभ दिन है। गूढ़ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का आज आप का मन लग सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। मध्याह्न के बाद नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। 
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-  संभव दिन का प्रारंभ आज आनंद प्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद सावधानी रखें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आजका आपका दिन मनोरंजनप्रद और आनंद लूटने का है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज व्यापार में आपको उत्तम लाभ हो सकता है ,विरोधी आपके शांत होंगें। आरोग्य में विशेषकर पेट की व्याधि से समस्या होगी। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी। 
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आजका दिन ध्यान से चलने का है। मानसिक रूप से तनाव रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिजनों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। 
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज व्यापार मेंआपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। संबंधों में प्रेम और सम्‍मान की प्रधानता रहेगी। परंतु मध्याह्न के बाद आप चिंतातुर रहेंगे जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। 
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगडे में वाणी पर संयम रखना होगा। नकारात्मक मानसिकता न अपनाइएगा। घर के सदस्यों के साथ भ्रांति खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा। 
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज आप सुख और संतोष का अनुभव जरूर करेंगे। परिजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। आज शुभ समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद परिवार में झगडे का वातावरण रहेगा, इसलिए भ्रांति दूर कीजिएगा। 
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज के दिन दुर्घटना से संभलकर चलने की आवश्‍यकता हैं। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। सम्बंधियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएं बनेंगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आजका दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यावसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा। 
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- आजका दिन लाभकारी है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। 
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज बसंत ऋतु वैशाख माह कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

गुर बसिष्ठ कहँ गयउ हँकारा। आए द्विजन सहित नृपद्वारा।।
अनुपम बालक देखेन्हि जाई। रूप रासि गुन कहि न सिराई।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि श्रीब्रम्हर्षि वशिष्ठ जी के यहां सदेशा गया कि गुरु देव श्री वशिष्ठ जी स्वयं कर्मकांडी विप्रों के साथ प्रभू श्री राम केसाथ तीनों दिव्य बालकों के दर्शन कर स्वम पितामहः ब्रम्हा की बात का स्मरण करने लगे।और चारो बालक तो सौंदर्य के मानो राशि(खजाना) ही है,या यों कहें ऐसा अद्भुत रूप देख कर उनका वर्णन नही किया जा सकता ।
“अस्तु हमारे सत्य सनातन धर्म मे आज भी कोई मंगल सूचना पहिले अपने सद्गुरु को ही दी जाती थी जिससे उनकी कृपा व आशीर्वाद सदैव पारिवारिक विषमता को आने न दे। आज ये परंपरा प्रायः कुछ परिवारों में है अधिकतर विघटन का कारण अपनी वैदिक संस्कृति के न पालन करने से हो रहा है।”

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीतमय श्रीरामकथा व्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।

संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button