04 जनवरी दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए किन-किन राशी वालों की किस्मत का खुलने वाला है पिटारा

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आज का दिन मंगलमय हो 04 जनवरी दिन गुरुवार
ऋतु-शिशिर
माह-माघ
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:46
सूर्यास्त-05:14
राहूकाल(अशुभ समय) 01:30से 03:00तक
तिथि-तृतीया
पक्ष-कृष्ण
दिशाशूल-दक्षिण व पूर्व
शुभदिशा-पूर्व व उत्तर
अमृतमुहूर्त- दोपहर01:44 से 03:02तक।
अभिजित मुहूर्त -दोपहर 12:05 से 12:46तक।
।।आज का राशिफल।।
मेष:-आज व्यापर में सामान्यता रहेगी। किन्तु मन में उत्साह रहेगा। व्यवस्था सुचारू चलती रहेगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। यात्रा से हानि की संभावना है।
सुझाव:-आज आप पीली सरसों का दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-फिरोजी
वृष:- आज दैनिक कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। निर्माण कार्यो में प्रगति होगी। व्यस्त रहोगे।व्यापर में वृध्दि हो सकती है।यात्रा से हानि हो सकती है।
सुझाव:-काले तिल का दान करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-पीला
मिथुन:- आज स्वभावतःमानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कारोबार से सन्तुष्ट रहोगे। व्यापारिक समझौते से सामान्य लाभ मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में प्रगति मिल सकती है ।
सुझाव:-आज आप पीली हल्दी का दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-हरा
कर्क:-आज आप का मनोबल उत्तमोत्तम रहेगा। व्यापार व नौकरी के क्षेत्र से आर्थिक लाभ व यश प्राप्त हो सकता है। संतान का सुख मिलेगा। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिल सकता है।
सुझाव:-आज आप चने की दाल दान करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-गुलाबी
सिंह:- आज शैक्षिक कार्यों में निवेश न करें हानि की संभावना हो सकती है। स्वास्थ्य लाभ होगा। कार्यों में प्रगति आयेगी। न्यायालय के कार्यों में विलम्ब की संभावना बन रही है।
सुझाव:-आज आप केशर युक्त चंदन भगवती को अर्पित करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-नीला
कन्या:- आज आपका दिन मिलाजुला फल देने वाला है, माता-पिता से सहयोग मिलेगा। व्यापार का विस्तार होगा। साझेदारी से लाभ मिलेगा,परिवारिक सहयोग से उन्नति मिलेगी।
सुझाव:-आज आप केले के फल का दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-फिरोजी
तुला:- आज आपको पैतृक धन का लाभ मिल सकता है। भवन निर्माण कार्य से लाभ मिलेगा। शिक्षा पर धन खर्च होग जिसका परिणाम सामान्य ही रहेगा। यात्रा से उत्तम लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप पंचगव्य का पान करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-सुनहला
वृश्चिक:- आज व्यापारिक समझौता लाभ देगा। धार्मिक मार्ग में आस्था बढेगी। मित्रों के सहयोग से रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। स्थाई सम्पत्ति की समस्या का समाधान सम्भव है।
सुझाव:-आज आप श्वेत तिल का दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-हल्का लाल
धनु:-व्यापार में अपव्यय होने की सम्भवना बन रही है । धन का आंशिक लाभ मिलेगा। पराक्रम, पद व प्रतिष्ठा कड़ी मेहनत से ही प्राप्त हो सकेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।जीवन साथी रुष्ट हो सकता है।
सुझाव:-आज आप केलेफल का दान किसी विष्णुमन्दिर मे करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग :-जामुनी
मकर:- आज आपको धन का पर्याप्त लाभ मिल सकता है ,परिवार में समस्याएं कम होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। साझेदारी से लाभ होगा। वाहन चालन से सावधान रहें।कृषि कार्यों में सफलता मिलेगी।
सुझाव:-आज आप चने की दाल व गुड़ किसी विप्र देवता को दान करे।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-स्लेटी
कुम्भ:-आज आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखे। सरकारी कार्यों में विलम्ब होगा। अधिक खर्चा होने से थोड़े चिंतित हो सकते। सुदूर की यात्र सम्भव है। मनोबल उत्तम रहेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा।
सुझाव:-आज आप पीले चन्दन का दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-धानी
मीन:-असज आप का व्यापार उत्तम रहेगा। सन्तान से सुख प्राप्त होगा। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी।यात्रा से मंगल मय योग निर्मित होंगे।पारिवारिक परस्पर प्रेम बनेगा।पड़ोसियों से अन बन हो सकता है।
सुझाव:-आज आप पीले उनी वस्त्रों का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-गेरुवा
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1 आज शिशिर ऋतु माघ माह कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है।
2 आज गुरुपुष्य योग है ,सर्वाथसिद्धि योग है।
।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
कहउँ सुभाउ न छलु मन माहीं।
जीवनु मोर राम बिनु नाहीं।।
अर्थ:- महाराज श्री दशरथजी रानी कैकेयी से कहते हैं कि हे रानी तुमसे मैं बिना छल के यह सत्य कह रहा हूँ की मेराजीवन राम के बिना संभव नहीं है तुमने वरदान नहीं बल्की मेरे प्राण को माग लिया।
“अस्तु अपने अतिप्रिय व्यक्ति से भी अपनी कमजोरी कभी नहीं कहानी चाहिए।”
।।वास्तु टिप।।
जो लोग अपने घर में सुख संवृद्धि व शांति चाहते हैं वे रत्नों का पेड़ रखें तो लाभ दायक रहेगा ,यदि इसे दक्षिण पश्चिम या उत्तर में रखें तो परिणाम शुभदायी होता है।
।।इति शुभम्।।
।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद ,वास्तु विद व सरस् कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252