14 सितंबर 2021 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि – Mesh Rashi

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिलेगी। आप परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। बच्चों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi

छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। आपका कोई रिसर्च वर्क पूरा हो सकता है। जॉब के मामले में कोई बड़ा ऑफर मिलने से आपको धन लाभ हो सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

मिथुन राशि – Mithun Rashi

आपका झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है। करियर के मामले में कुछ चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। बिजनेस में किसी नए ग्रुप से जुड़ने के बारे में विचार कर सकते हैं। हालांकि कोई भी डील करते समय आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। सेहत के प्रति आपको अपना ख्याल रखना चाहिए। बाहर का फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए।

कर्क राशि – Kark Rashi

आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में घर के बड़ों की सलाह लेना ही बेहतर होगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग जरूर करना चाहिए।

सिंह राशि – Singh Rashi

नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। ऑफिस में आपको सबका सहयोग मिलेगा। कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने पर जीवनसाथी आपसे खुश होंगे। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अपना ध्यान किसी सोशल वर्क में लगा सकते हैं। आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि – Kanya Rashi

आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बना सकते हैं। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्म करने का मौका मिल सकता है | आपके व्यापार में वृद्धि होगी।

तुला राशि – Tula Rashi

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज कोई बढ़िया अवसर आपके कार्य क्षेत्र में आयेगा जिसको चुनने में थोड़ा भी देर न करें।अत्यधिक विलंब करने से आप इस धनलाभ के अवसर को गवां सकते हैं। आज ऐसे लोगों के साथ जुड़ें जो भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद करें। आज कुछ छुपे हुए विरोधी आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए तैयार बैठें रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर चल रही खटास आज खत्म हो जायेगी। लेकिन पहला कदम आपको ही उठाना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि – Vrishchik Rashi

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं, जिसके बारे में आज आपको जीवनसाथी से अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट रूप से बता देना सही रहेगा। आज दिन का अंतिम हिस्सा किसी रचनात्मक कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी चहिये। अगर किसी फ्रैंड से अनबन चल रही है तो आप उससे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते है। कुछ पुरानी यादें तारोताजा होंगी। जीवनसाथी के साथ आज अधिक समय बिताने की कोशिश करें।

धनु राशि – Dhanu Rashi

आज किसी बात को लेकर आपका तनाव बढ़ा सकता है। काम के प्रति दौड़-भाग भरा दिन आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। कारोबार में किसी जरूरी काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चने आयेंगी। बच्चों को आज टाइम से लंच न करने पर पैरेन्ट्स से अच्छी-खासी डांट सुननी पड़ सकती है। हो सके तो उधार के लेन-देन से आज दूर रहें। आज फिजूल की बातों पर बहस करने से बचने की कोशिश करें। बेहतर होगा कि आप किसी से आवश्यकता पड़ने पर ही बात करें। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। घर में सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। 

मकर राशि – Makar Rashi

आज का दिन बहुत ही हर्षो-उल्लास भरा रहने वाला है। आज आपको खूब सारी पहचान मिलने वाली है। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी अच्छी संप्रेषण कला की वजह से है। आप और अधिक सफलता पाने के लिये अपने प्रयासों को जारी रखें। इससे लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं तो आज एक-एक करके आपकी कई जमीनें बिक जायेंगी। इस राशि के छात्रो को आज कोई बडा प्रोजेक्ट मिलेगा जिससे आपको कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा। महिलाओं को आज शाम तक कोई गुड न्यूज मिलेगी। स्वास्थ्य आज फीट रहेगा।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi

आज का दिन कुछ खास लेकर आया है। वर्क प्लेस पर वातावरण खुशनुमा रहेगा। कुछ जरुरी काम आज थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जायेगा। इस राशि के डॉक्टर की ख्याति आज दूर-दूर तक फैलेगी। आज आप लवमेट को कोई उपहार दे सकते हैं। रिश्तों में नयापन आयेगा। इस राशि के छात्र आज अपनी फेवरेट कलर की शर्ट पहनकर जा रहे हैं तो तरक्की की नयी ऊंचाईयों को पा लेंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। अच्छी सेहत के लिये सुबह वॉक के लिये जाएं।

मीन राशि – Meen Rashi

आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आज आपको अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें बड़ा फायदा होने वाला है। संतान पक्ष की किसी बड़ी सफलता से आपको खुशी मिलने वाली है। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो अपना फेवरेट परफ्यूम लगाकर जाएंगे तो फायदा जरूर मिलेगा।

Back to top button