18 मई 2022 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

आज का मेष राशिफल (Aries) 18 मई 2022
करियर के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। आपको अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में कुछ दिक्कत रहेगी। मित्रों के साथ पार्टी का आनन्द लेंगे। मित्रों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। अधिक काम से थकान महसूस करेंगे।
आज का वृषभ राशिफल (Taurus) 18 मई 2022
किसी से उलझना आपको भारी पड़ सकता है। मन में कुछ शंका पनपती रहेगी। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। रक्तचाप के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। ज्यादा मसालेदार और गरम भोजन का सेवन न करें। किसी से तनाव हो सकता है।
आज का मिथुन राशिफल (Gemini) 18 मई 2022
लोग प्रशंसा करेंगे। काम में आ रही रुकावटों के कारण जो चिन्ता थी वो काफी हद तक दूर हो जायेगी। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर आज काफी सजग रहेंगे। लोग आपसे काफी कुछ सीखने का प्रयास करेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें.
आज का कर्क राशिफल (Cancer) 18 मई 2022
पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक लेन-देन के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। अधूरे छोड़े हुये कार्यों को आज दोबारा शुरू करने का प्रयास करेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं
आज का सिंह राशिफल (Leo) 18 मई 2022
गुस्से पर नियन्त्रण रखें। जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी। अपच के कारण एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है। आपके पास बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध का ऑफर आ सकता है। मन में प्रसन्नता और उत्साह का भाव रहेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा
आज का कन्या राशिफल (Virgo) 18 मई 2022
जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपको किसी समारोह से आमन्त्रण मिल सकता है। अनावश्यक बहसबाजी से दूर रहें। परिवार में आपके अधिकार बढ़ेंगे। माता-पिता आप पर काफी विश्वास जतायेंगे। किसी ो सलाह न दें
आज का तुला राशिफल (Libra) 18 मई 2022
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। आपके ऊपर लक्ष्यों को प्राप्त करने का दबाव रहेगा। आज तत्परता के साथ काम पूरा करने पर आपका फोकस रहेगा। नवीन योजनाओं पर काम कर सकते हैं। प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात होगी।
आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 18 मई 2022
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। युवाओं के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। बच्चों की सफलता से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। धन की कमी के कारण समस्या होगी। निम्न रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। अधइक काम से थकान होगी
आज का धनु राशिफल (Sagittarius) 18 मई 2022
फिल्म देखने का प्लान कर सकते हैं। बिल्डर्स अपने रुके हुये प्रोजेक्ट्स को काफी तेजी से आगे बढ़ायेंगे। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी। आप लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। नये व्यवसाय की शुरुआत करेंगे। लेनदेन सावधानी से करें।
आज का मकर राशिफल (Capricorn) 18 मई 2022
आज का दिन सामान्य रहेगा। पैर दर्द को लेकर समस्या हो सकती है। आज महत्वपूर्ण कार्य देरी से पूरे हो सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। स्टॉक मार्केट में सम्भल कर निवेश करें। दूसरे शहरों में रहने वाले रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।
आज का कुंभ राशिफल (Aquarius) 18 मई 2022
धन लाभ हो सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आप सोच-विचार करेंगे। साहसिक और जोखिम भरे निवेश में आप रुचि ले सकते हैं। भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे। सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा। छात्रों को लाभ होगा। करियर आगे बढ़ेगा। नौकरी मिल सकती है।
आज का मीन राशिफल (Pisces) 18 मई 2022
दफ्तर में आ रही बाधा दूर होगी। घरेलू उपयोग के लिये वस्तुओं को खरीद सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करना पसन्द करेंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी





