6 मार्च 2020 का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष — किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी काबिलियत से कठिन कार्य पूरे करेंगे। मानसिक तनाव हो सकते हैं। प्रॉपर्टी सम्बन्धी मामलों में थोड़ी समस्या आ सकती है।राशिफल

वृषभ — किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। जॉब में परिवर्तन की सम्भावना है। परिवार का माहौल काफी शानदार और खुशनुमा रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। किसी देवस्थान की यात्रा हो सकती है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

मिथुन — आय के नये मार्ग विकसित होंगे। बुद्धि-विवेक से कार्य करने होंगे। कोई सामान्य समस्या बड़ा आकार ले सकती है। मान-प्रतिष्ठा में कमी आने की आशंका है। अचानक विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यापार में घाटा न हो इसलिये आर्थिक मोर्चे पर गम्भीर होना होगा।

कर्क — आपकी समस्याओं का समाधान होगा। करियर में शानदार अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। मजबूती के साथ अपनी बातों को रखने का समय आ गया है। जिन्दगी का पूरा आनन्द उठायेंगे। रोजगार में आर्थिक लाभ और सन्तुष्टि महसूस होगी।

सिंह — मन में अज्ञात भय उत्पन्न हो सकता है। रोग और स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। शरीर में आलस्य और शिथिलता रहेगी। विवादित बातें बोलने से बचें। कार्यों में अवरोध आने से परेशान रहेंगे। यात्रा सुखद नहीं रहेगी।

कन्या — सामाजिक तौर पर आपका यश बढ़ेगा। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ और मजबूत रहेगी। कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। लव लाइफ में बेहतरी आयेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढेंगी।

तुला — जॉब में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वाहन और सम्पत्ति का लाभ प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। शत्रु आज परास्त होंगे। व्यवहारकुशलता से महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लेंगे।

वृश्चिक — आज मेहमान घर पर आ सकते हैं। पिता के सहयोग से कोई कार्य पूरा कर पायेंगे। कार्यक्षेत्र में नये सम्पर्क बन सकते हैं। लम्बी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रूचि जागृत होगी। ऑफिस के काम में कम रूचि लेंगे।

धनु — व्यापार में कुछ तकनिकी समस्या हो सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। कुसंगति आज आपकी छवि को खराब कर सकती है। अच्छे अवसर हाँथ से निकल सकते हैं। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात होगी।

मकर — स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में राहत मिलेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। दाम्पत्य सुख का आनन्द उठायेंगे। पारिवारिक स्थितियां बेहतर रहेगी। अल्प प्रयासों से कार्य सिद्ध होंगे। विवेक का समुचित और सार्थक उपयोग कर पायेंगे।

कुम्भ — हो सके तो आज किसी तरह की डील करने से बचें। गठिया के रोगियों की तकलीफ बढ़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बॉस आप पर अतिरिक्त जिम्मेदारी डाल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन — सन्तान को लेकर थोड़े परेशान होंगे। आपकी रचनात्मक प्रतिभा में वृद्धि होगी। लोगों से अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्न रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी रहेगा।

Back to top button