02 जून दिन शनिवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग: जानिए आज किन राशियों पर शनि देव की बनी रहेगी कृपा

।। आज का पञ्चाङ्ग ।।

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 12 शक सम्वत् 1940 ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी शनिवार विक्रम सम्वत् 2075। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 20 रमजान 17 हिजरी 1439 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 जून सन् 2018 ई०। उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक चतुर्थी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 18 मिनट तक उपरान्त पंचमी तिथि का आरंभ, पूर्वाषाढ़ नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 51 मिनट तक उपरान्त उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ, शुक्ल योग सायं 07 बजकर 54 मिनट तक उपरान्त ब्रह्म योग का आरंभ।

बव करण अपराह्म 03 बजकर 02 मिनट तक उपरान्त कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 03 बजकर 37 मिनट तक धनु उपरान्त मकर राशि पर संचार करेगा। आज ही श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

02 जून दिन शनिवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग: जानिए आज किन राशियों पर शनि देव की बनी रहेगी कृपामेष:

स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है, चिंता ना करें। कार्य में सफलता आज मिलेगी। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार के सम्बंध में बाहर जाना हो सकता है।

वृषभ:

सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। आंखों में तकलीफ हो सकती है। व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। भाग्य का आज साथ मिलेगा। संतानों के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है।

मिथुन:

आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक रहेगा। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज समय अनुकूल रहेगा। आज सरकारी लाभ होने की संभावना है। मध्याह्न के बाद चिंता हो सकती है। क्रोध पर संयम रखें।

कर्क:

आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसायियों के लिए आज का दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण प्रमोशन और यश प्राप्त होगा। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। व्यापार में साझेदारों के साथ लाभ होगा।

सिंह:

साहित्य-कला के प्रति आज आप में रुचि रहेगी। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यावसायियों को कारोबार में लाभ होगा।

कन्या:

स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। धनहानि के भी योग हैं, संभलकर रहें। मध्याह्न के बाद सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार मिलेंगे। मित्रों के भी शुभ समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी तथा धनलाभ होगा।

तुला:

आज का दिन नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अनुकूल है। मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा। सबके सामने मानभंग न हो इसका ध्यान रखें। मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलेगा।

वृश्चिक:

वाणी पर संयम रखें। कार्य में सफलता मिलेगी। मन में दुविधा हो सकती है। कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे धकान हो सकती है। मध्याह्न के बाद मन आनंदित रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। भाग्यवृद्धि होगी।

धनु:

आज आर्थिक लाभ होगा। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा अथवा धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद मिलेगा। मन दुविधा में रहेगा।

मकर:

वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। वाहन संभालकर चलाएं। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। परोपकार और सत्कार्य कर सकेंगे।

कुंभ:

आज का दिन लाभदायी है। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। खर्च अधिक हो सकता है। अदालती कार्यों से संभलकर रहें। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है।

मीन:

व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। प्रमोशन के योग हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभदायी दिन है। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आपके लिए लाभदायी दिन है।

Back to top button