Honor Watch 5 Ultra जल्द हो सकता है लॉन्च

Honor Watch 5 Ultra को MWC 2025 में मार्च में पेश किया गया था। इसमें ECG रीडिंग और 15 दिन की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स है। ये चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है। हॉनर ने नई स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग के लिए जारी किया है जिसमें एक वेरिएंट Watch 5 Ultra हो सकता है। ये नए टीजर MagicBook Pro 16 2025 इवेंट के दौरान दिखाए गए थे।
Honor Watch 5 Ultra को पहली बार मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में मार्च में अनवील किया गया। ये इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) रीडिंग सपोर्ट करती है और 15 दिन तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। ये अब चीन में आखिरकार बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है। कंपनी ने चीन में नई स्मार्टवॉच के लॉन्च का टीजर दिया है। एक प्रमोशनल इमेज में दिखा डिजाइन सजेस्ट करता है कि एक नया वेरिएंट Watch 5 Ultra हो सकता है। दूसरी वॉच में सर्कुलर डायल और एक क्राउन दिखाई दिया है।
Honor लॉन्च कर सकता है दो नई स्मार्टवॉच
Honor ने MagicBook Pro 16 2025 लैपटॉप को चीन में गुरुवार को पेश किया और इस लॉन्च इवेंट में कंपनी ने नई स्मार्टवॉच के अराइवल का टीजर दिखाया। ये जानकारी ITHome के एक रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट में एक प्रोमोशनल इमेज शेयर की गई है, जिसमें कम से कम दो अपकमिंग वॉच के डिजाइन्स दिखाए गए। एक डिजाइन मौजूदा Honor Watch 5 Ultra जैसा लगता है।
दूसरी स्मार्टवॉच, जो चीन में लॉन्च होने वाली है, उसमें सर्कुलर डायल और टॉप राइट एज पर एक क्राउन दिखाई दिया है। एक वीबो पोस्ट में, कंपनी ने इस मॉडल के अराइवल का टीजर जारी किया है, लेकिन लॉन्च डेट या वियरेबल का नाम नहीं बताया।
Honor Watch 5 Ultra के फीचर्स
Honor Watch 5 Ultra में 1.5-इंच (466 × 466 पिक्सल) LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट और सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन है। ये स्मार्टवॉच ECG ट्रैकिंग और क्विक हेल्थ स्कैन फीचर्स सपोर्ट करती है। इसमें स्लीप, हार्ट रेट, और ब्लड-ऑक्सीजन मॉनिटर्स भी हैं। वॉच में 100 से ज्यादा प्रीसेट स्पोर्ट्स मोड्स हैं।
कंपनी ने वॉच में 480mAh बैटरी दी है और ये वियरेबल टिपिकल यूज में सिंगल चार्ज पर 15 दिन तक चलती है। इसमें डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग है। ये स्मार्ट वियरेबल GPS और Bluetooth 5.2 कनेक्टिविटी भी सपोर्ट करता है।