Honor 9 Lite अब नए अवतार में, होंगे 4 कैमरे, इस दिन होगी बिक्री

Huawei के ब्रांड Honor के लैटेस्ट स्मार्टफोन Honor 9 Lite का एक नया अवतार सामने आया है. दरअसल इसे नए ग्रे कलर वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. इस स्मार्टफोन को भारत में पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था. ग्राहक इसे आगामी मंगलवार से फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. Honor 9 Lite का ग्लेशियर ग्रे वैरिएंट फ्लिपकार्ट पर ब्लैक और सफायर ब्लू कलर वैरिएंट के साथ सेल किया जाएगा. ग्राहक इसे 6 फरवरी को फ्लैश सेल के जरिए 12pm IST से खरीद पाएंगे.

कंपनी ने Honor 9 Lite की कीमत भारत में 3GB रैम / 32GB स्टोरेज के लिए 10,999 रुपये और 4GB रैम / 64GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रखी है. 5.65 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में 18:9 का ऐस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है. इसमें ऑक्टा-कोर Huawei HiSilicon Kirin 659 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें Android 8.0 Oreo बेस्ड EMUI 8.0 दिया गया है.
iPhone की बिक्री दर घटी लेकिन apple ने कमाई का बनाया रिकॉर्ड
कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE और WiFi सहित ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे स्टैंडर्ड सपोर्ट दिए गए हैं. इसमें हाईब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है. यानी एक स्लॉट में माइक्रो एसडी कार्ड जबकि दूसरे स्लॉट में आप सिम लगा सकते हैं. इस स्मार्टफोन में 3,000mAh की बैटरी दी गई है और कंपनी का दावा है कि इसे फुल चार्ज करके आप 20 घंटे की टॉकटाइम ले सकते हैं.





