Honda ने लॉच की बेहद गजब की लग्‍जरी कार, कीमत और फीचर दोनों सुनकर लोग हो जाएगे बेहद खुश

होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars) ने इंडियन मार्केट में अपनी लोकप्रिय कार सिविक को दोबारा लॉन्‍च कर दिया है. बेंगलुरु में होंडा की नई सिविक (Civic) को बीते दिनों सड़कों पर दौड़ते देखा गया. जापानी कार निर्माता कंपनी नई Civic की बीते 6 माह से रोड और सेफ्टी टेस्टिंग कर रही थी. कंपनी ने इसे 2013 में फेजआउट कर दिया था.

पहले से बड़ी होगी सिविक

Honda की यह 10th जनरेशन Civic है. होंडा ने अमेरिका में बीते साल इसे उतारा था. नई Civic आकार में पहले से ज्‍यादा बड़ी होगी. यह पहले से ज्‍यादा स्‍पोर्टी लुक में आ रही है. इसका नया लुक काफी शानदार है. व्‍हीलबेस के बारे में कहा जा रहा है कि यह 17 इंच का हो सकता है.

डीजल इंजन में भी आई सिविक

5300 रुपये में 1 GB डाटा, इसके पीछे मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो की अहम भूमिका

इसके हेडलैंप LED हैं और पीछे की बत्‍ती भी LED दी गई है. ग्राहकों के लिए एक खुशखबरी यह भी है कि कंपनी नई Civic को डीजल वर्जन में भी लॉन्‍च किया जा रहा है. इसका पुराना पेट्रोल इंजन 1.8 लीटर क्षमता का था. अब उम्‍मीद है कि कंपनी इसे CR-V इंजन के साथ लॉन्‍च करे. यह 1.6 लीटर क्षमता का है और इसमें 6 गियर हैं.

कीमत के बारे में बताया जा रहा है कि पेट्रोल वर्जन की कीमत 17.89 लाख रुपए से 20.49 लाख रुपए के बीच होगी. वहीं डीजल वर्जन की 20.49 लाख रुपए रखी गई है. इसका मुकाबला Skoda Octavia और Toyota Corolla Altis से होगा. कंपनी ने 31 हजार रुपए में इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया था. कंपनी ने इसे 5 रंग में उतारा है. प्री लॉन्‍च पीरियर में इसे अच्‍छा रिस्‍पांस मिला है.

Back to top button