होंडा ने लॉन्च की अपनी सबसे एडवांस्ड एक्टिवा स्कूटर, पढ़े डिटेल

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारतीय बाजार में अपना सबसे एडवांस्ड एक्टिवा स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस न्यू जनरेशन स्कूटर को एक्टिवा H-Smart नाम दिया है। इस स्कूटर को तीन ट्रिम (वैरिएंट) में खरीद पाएंगे। इसमें स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट शामिल हैं। एक्टिवा H-Smart की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 74,536 रुपए है। इस स्कूटर की सबसे खास बात ये है कि इसमें एंटी-थेफ्ट फीचर्स दिया है। यानी चोर इसे चोरी करने के बारे में सोच भी नहीं पाएंगे। इस स्कूटर के साथ स्मार्ट की (चाबी) मिलेगी, जिसकी मदद से इसके कई फीचर्स को ऑपरेट कर पाएंगे।

कमाल की स्मार्ट-Key
कंपनी अपने न्यू जनरेशन एक्टिवा H-Smart के साथ एक स्मार्ट-चाबी दे रही है। इस चाबी की मदद से कई फीचर्स को ऑपरेट कर पाएंगे। जैसे आप स्कूटर से जैसे ही 2 मीटर की दूरी पर जाएंगे ये अपने आप लॉक हो जाएगा। जैसे ही इस पास आएंगे ये अनलॉक हो जाएगा। पेट्रोल डवालने के लिए आपको इसका फ्यूल लिड खोलने के लिए चाबी लगाने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि स्मार्ट-चाबी की मदद से ही इसे ओपन कर पाएंगे। यदि पार्किंग में कई स्कूटर के बीच इसे ढूंढने में मुश्किल हो रही है तब भी स्मार्ट-चाबी की मदद से इसे लोकेट कर पाएंगे। इसमें एंटी-थेफ्ट फंक्शन होने से सेफ्टी बढ़ जाती है।

एक्टिवा H-Smart के फीचर्स
इस न्यू जनरेशन स्कूटर में स्टैंडर्ड वैरिएंट की तरह साइलेंट स्टार्ट सिस्टम और एक कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम देखने को मिलेगा। इसमें अलॉय व्हील्स को नए डिजाइन के साथ लाया गया है। स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, सिंगल-रियर स्प्रिंग और दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, डिजाइन के लिहाज से इसमें ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलते हैं। 

एक्टिवा H-Smart का इंजन
होंडा ने एक्टिवा H-Smart के इंजन में कोई चेंजेस नहीं किया है। यानी इसमें वही पुराना इंजन मिलेगा जो पहले से एक्टिवा में मिल रहा है। बता दें कि एक्टिवा में BS6 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है।

Back to top button